पन्ना पुलिस ने अवैध डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान करीब 12 लाख रुपए के डीजे उपकरण जब्त किए गए। यह कार्रवाई एसपी निवेदिता नायडू के निर्देश पर की गई।
.
अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई
थाना प्रभारी रोहित मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इंद्रपुरी कॉलोनी, पन्ना और एवर साइन गार्डन के सामने बिना अनुमति के तेज आवाज में डीजे बजाने वाले तीन आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
यह सामान किया जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो डीजे मशीन, दो मिक्सर मशीन, 14 छोटे-बड़े साउंड बॉक्स, तीन एम्पलीफायर, दो स्टेबलाइजर, दो जनरेटर, एक पिकअप वाहन और एक कमांडर वाहन जब्त किए। इन उपकरणों की अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपए है।
पन्ना एसपी ने कहा कि नियम विरुद्ध या बिना अनुमति के डीजे/ध्वनि विस्तारक यंत्र संचालित करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इनका रहा सराहनीय योगदान
इस अभियान में थाना प्रभारी रोहित मिश्रा, सउनि सुभाषचंद्र, कुंजबिहारी कोल, प्रआर सुनील पाण्डेय, बृषकेतू रावत, संतोष तोमर, आरक्षक अभिषेक यादव, प्रसंग मिश्रा, राहुल सूर्यवंशी, संदीप पटेल और अन्य स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।