एक स्थान, अनगिनत रिकॉर्ड…, शतकों की बरसात से दिग्गज ने बजाया दुनिया भर में डंका, समझें पूरा गणित

एक स्थान, अनगिनत रिकॉर्ड…, शतकों की बरसात से दिग्गज ने बजाया दुनिया भर में डंका, समझें पूरा गणित


क्रिकेट जगत में आए दिन तरह-तरह के रिकॉर्ड कायम होते रहते हैं. क्रिकेट के इतिहास में एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी भी हुए हैं. रिकॉर्ड धारियों ने दमदार प्रदर्शन की बदौलत दुनिया भर में गदर काटा है. खासकर बल्लेबाजों ने अपने तूफानी पारियों की बदौलत क्रिकेट जगत में अपना वर्चस्व कायम किया है. भारतीय क्रिकेट इतिहास में सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ जैसे महान खिलाड़ी हुए हैं, लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसे स्टार खिलाड़ी के बारे में जिसने अपने प्रदर्शन की बदौलत नाम तो कमाया है साथ में ऐसे रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं, जिसे तोड़ पाना तो छोड़िए आसपास भी भटकना आने वाले खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ा चैलेंज होगा. 

विराट कोहली

गौरतलब है विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने दूसरे वनडे में शतक जड़ते ही एक अनोखा कीर्तिमान अपने नाम पर स्थापित कर लिया. दरअसल, विराट कोहली अब एक बैटिंग पोजिशन पर सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं. उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. अब कोहली के नाम वनडे में 3 नंबर पर 46 शतक हो चुका है. साथ ही ओवरऑल उनके नाम 53 शतक हो चुके हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source


सचिन तेंदुलकर

भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे में बतौर सलामी बल्लेबाज 45 शतक जड़ने का महारिकॉर्ड कायम था, जिसे कोहली ने बुरी तरह से तोड़ दिया है. अब वह सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले बल्लेबाजों की सूची में नंबर 1 पर हैं. साथ ही सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में चार नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 44 शतक जड़ने का रिकॉर्ड कायम किया है, लेकिन विराट उनसे आगे निकल चुके हैं.

कोहली पर होंगी नजरें
उन्होंने मौजूदा वनडे सीरीज में बैक टू बैक 2 शतक ठोक दिए हैं. 6 दिसंबर को सीरीज में का डिसाइडर खेला जाना है और वह जिस तरीके की फॉर्म में है ये कहना गलत नहीं कि वह एक शतक और ठोक सकते हैं. दूसरे वनडे में कोहली ने अपने वनडे करियर का 53वां शतक ठोका था. इसी के साथ उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में ओवरऑल अभी तक 84 शतक जड़ दिए हैं.देखना दिलचस्प होगा आगे के मैचों में उनका क्या प्रदर्शन रहता है.

ये भी पढ़ें : रूट बनाम द्रविड़…,विदेशी सरजमीं पर क्रिकेट के ‘शतक सम्राट’ की जंग, ये महान खिलाड़ी हैं नंबर 1



Source link