Last Updated:
सर्दियों में कई प्रजातियों के सांप ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं. इनमें जहरीले कोबरा और करैत भी शामिल हैं. एक्सपर्ट बताते हैं कि सांप बिना वजह इंसानों के घरों के पास नहीं आते बल्कि हम ही अनजाने में उन्हें आकर्षित कर लेते हैं. कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिनकी खुशबू और सुरक्षात्मक माहौल सांपों को अपने पास खींच लेता है.
ठंड के दिनों में सांप गर्म जगह की तलाश में रहते हैं. यही वजह है कि वे घरों, खलिहानों, लकड़ी के ढेर और झाड़ियों के पास पहुंच जाते हैं. जानकार बताते हैं कि आपके आसपास के कुछ पौधे भी सांपों को रहने लायक माहौल देते हैं, जहां उन्हें छिपने की जगह और गर्माहट मिलती है.

विशेषज्ञों का मानना है कि केले का पेड़ नमी और छांव से भरा होता है, जो सांपों को बहुत पसंद आता है. इसकी चौड़ी पत्तियों और जड़ों के पास उन्हें आसानी से छिपने की जगह मिल जाती है. अगर आपके घर के पास केले का पेड़ है, तो सर्दियों में खास एहतियात जरूरी है.

अमरूद के पेड़ के नीचे सूखे पत्तों का ढेर जम जाता है, जो सांपों के छिपने की सुरक्षित जगह बन जाता है. यहां शिकार भी आसानी से मिल जाता है. ग्रामीण इलाकों में कई बार करैत और रसेल वाइपर इसी जगह पर देखे जा चुके हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

तुलसी को पवित्र माना जाता है लेकिन लगातार पानी डालने से इसके आसपास नमी और ठंडी मिट्टी बनती है, जहां सांप अक्सर आराम करते पाए जाते हैं. एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि घर के बिल्कुल नजदीक तुलसी का घना झुरमुट न बनने दें.

मेहंदी के पौधे की पत्तियां घनी होती हैं और इसकी झाड़ी जितनी फैली होती है, उतनी ही ज्यादा छिपने की जगह मिलती है. सर्दियों में जब सूरज देर से निकलता है, सांप इन झाड़ियों के अंदर घंटों छिपे रहते हैं. कई बार लोग मेहंदी की कटाई करते समय ऐसे मामलों का सामना कर चुके हैं.

एलोवेरा के मोटे पत्तों के बीच नमी ज्यादा रहती है और इसकी जड़ें ढीली मिट्टी में फैलती हैं, जो सांपों को बिल बनाने जैसा अहसास देती है. ठंड में यह पौधा उन्हें प्राकृतिक हीटर जैसा लगता है, इसलिए घर के दरवाजे या खिड़कियों के पास इसे लगाने से बचना चाहिए.

विशेषज्ञ बताते हैं कि घर के आसपास जितनी ज्यादा झाड़ियां, सूखे पत्ते और नमी होगी, सांपों के आने की संभावना उतनी अधिक रहती है क्योंकि इन जगहों पर उन्हें शिकार भी आसानी से मिल जाता है.