ज्वार की रोटी तेजी से गला देगी पेट की जमा चर्बी, डायबिटीज और फिगर की नहीं रहेगी टेंशन

ज्वार की रोटी तेजी से गला देगी पेट की जमा चर्बी, डायबिटीज और फिगर की नहीं रहेगी टेंशन


Last Updated:

Jowar Roti ke Fayde: डॉ. आर. पी. परौहा के अनुसार गेहूं की जगह ज्वार की रोटी डाइट में शामिल करने से वजन कंट्रोल, पाचन सुधार और सुस्ती दूर होती है. ज्वार हाई प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है, जिससे पेट जल्दी भरता है और ओवरईटिंग रुकती है.

मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में पुराने समय के लोग ज्वार (जोन्हरी) की रोटी खाया करते थे और बहुत मजबूत होते थे. लेकिन समय बदलने के साथ गेहूं ने उनकी थाली में जगह ले ली और धीरे-धीरे फिटनेस, पाचन और ऊर्जा से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगीं. अब विशेषज्ञ फिर से उसी देसी अनाज ज्वार की ओर लौटने की सलाह दे रहे हैं.

लोकल 18 से बातचीत में वरिष्ठ आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. आर. पी. परौहा ने जानकारी देते हुए बताया कि रात में भारी भोजन शरीर को नुकसान पहुंचाता है और पेट की चर्बी बढ़ाता है. लेकिन अगर गेहूं की जगह ज्वार की रोटी शामिल कर ली जाए, तो पाचन से लेकर इम्यूनिटी तक हर स्तर पर बेहतरीन फायदा मिलता है.

डॉ. परौहा के अनुसार ज्वार फिटनेस, एनर्जी और मसल बिल्डिंग का पावरहाउस है. इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है, जो जिम जाने वालों के लिए इसे बेहतरीन विकल्प बनाता है. फाइबर अधिक होने से सिर्फ एक या दो रोटी में ही पेट भर जाता है और लंबे टाइम तक भूख नहीं लगती. इससे वजन घटाने में तेजी आती है और ओवरईटिंग की आदत खत्म होती है.

डॉ परौहा बताया अगर आप रागी और ओट्स खाकर भी वजन कम नहीं कर पा रहे हैं, तो अब ज्वार को अपने डाइट में शामिल करें. यह न सिर्फ पाचन को मजबूत करता है, बल्कि शरीर की ऊर्जा भी बढ़ाता है और सुस्ती दूर करता है.

सबसे खास बात यह कि ज्वार ग्लूटेन-फ्री है. जिन लोगों को गेहूं से एलर्जी या पेट की समस्या है, उनके लिए यह किसी दवा से कम नहीं. इसका लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है और डायबिटीज वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद है. डॉ. परौहा सलाह देते हैं कि अगर सही समय पर ज्वार शामिल किया जाए, तो पेट की चर्बी, सुस्ती, कब्ज और मोटापा धीरे-धीरे गायब हो सकता है.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

homelifestyle

ज्वार की रोटी तेजी से गला देगी पेट की जमा चर्बी, डायबिटीज की नहीं रहेगी टेंशन



Source link