भारत को महिला WC फाइनल जिताने वाली शेफाली ICC अवॉर्ड के लिए सबसे आगे

भारत को महिला WC फाइनल जिताने वाली शेफाली ICC अवॉर्ड के लिए सबसे आगे


Last Updated:

ICC Award Shafali Verma: शेफाली वर्मा को आईसीसी महिला पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है, उनके साथ ईशा ओझा और थिपाचा पुथावोंग भी दौड़ में हैं. पुरुष वर्ग में साइमन हार्मर, ताइजुल इस्लाम, मोहम्मद नवाज नामित हैं.

ख़बरें फटाफट

शेफाली वर्मा

दुबई: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में 87 रन की तेजतर्रार पारी खेलने और दो महत्वपूर्ण विकेट लेने वाली भारतीय क्रिकेटर शेफाली वर्मा को नवंबर महीने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है.

सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल के चोटिल हो जाने के कारण शेफाली को भारतीय टीम में जगह मिली थी, उन्हें फाइनल की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था और अब वह महिलाओं के पुरस्कार के लिए नामांकित की गई तीन खिलाड़ियों में शामिल हैं.

महिला वर्ग का पुरस्कार हासिल करने के लिए उन्हें संयुक्त अरब अमीरात की ईशा ओझा और थाईलैंड की थिपाचा पुथावोंग की चुनौती का सामना करना पड़ेगा. इन दोनों ने बैंकॉक में पहली आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था.

यूएई की कप्तान ओझा ने सात टी-20 मैचों में 137.50 की स्ट्राइक रेट से 187 रन बनाए और सात विकेट लिए, उन्हें टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया था.

पुथावोंग 15 विकेट लेकर संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज रही, उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ फाइनल में चार विकेट लेकर थाईलैंड को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी है.

पुरुष वर्ग में दक्षिण अफ्रीका के ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर, बांग्लादेश के बाएं हाथ के स्पिनर ताइजुल इस्लाम और पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज को नामांकित किया गया है. अब एक स्वतंत्र आईसीसी वोटिंग अकादमी और दुनिया भर के प्रशंसक विजेताओं का फैसला करेंगे. प्रशंसक आईसीसी की वेबसाइट पर मतदान कर सकते हैं.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

भारत को महिला WC फाइनल जिताने वाली शेफाली ICC अवॉर्ड के लिए सबसे आगे



Source link