विराट कोहली के हैट्रिक शतक की आस… फैंस ने चंद मिनटों में किया ये काम, तीसरे वनडे का इंतजार

विराट कोहली के हैट्रिक शतक की आस… फैंस ने चंद मिनटों में किया ये काम, तीसरे वनडे का इंतजार


India vs South Africa ODI: भारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली के लगातार दो शतकों के बाद विशाखापत्तनम में साउथ अफ्रीका से होने वाले तीसरे वनडे पर फैंस की नजरे हैं. सबको इस बात की उम्मीद है कि कोहली शतकों की हैट्रिक लगा सकते हैं. उन्होंने रांची में 135 और रायपुर में 102 रनों की पारी खेली थी. विराट की दीवानगी का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि तीसरे वनडे के टिकट चंद मिनटों में ही बिक गए. फैंस अपने पसंदीदा स्टार को खेलते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

टिकटों को लेकर अचानक आई बाढ़

आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) ने बताया कि शुरुआत में टिकटों की बिक्री अच्छी नहीं थी, लेकिन कोहली के लगातार दो शतक के बाद कुछ ही मिनटों में टिकट बिक गए. ACA की मीडिया और ऑपरेशन्स टीम के वाई. वेंकटेश ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ”टिकटों का पहला फेज 28 नवंबर को सेल के लिए शुरू हुआ था. रिस्पॉन्स अच्छा नहीं था, लेकिन रांची में कोहली के शतक के बाद दूसरे और तीसरे फेज के टिकट मिनटों में खत्म हो गए. कुछ भी बिना बिका नहीं बचा.”

Add Zee News as a Preferred Source


कितनी हैं कीमतें?

1200 से 18000 तक की कीमतें फैंस को रोकने में ज्यादा कामयाब नहीं हुईं. वे उस समय टिकटिंग प्लेटफॉर्म पर आ गए जब भारत के पूर्व कप्तान ने अपना शानदार वनडे फॉर्म फिर से हासिल किया. डिमांड में यह बढ़ोतरी काफी हद तक कोहली के विशाखापत्तनम में शानदार रिकॉर्ड की वजह से है, जहां उन्होंने सात ODI मैचों में 97.83 का एवरेज बनाया है. इसमें तीन शतक, एक 99 और एक 65 शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Explained: लाल, सफेद या पिंक बॉल… सबसे खतरनाक कौन? 250 साल में ऐसे बदली बॉल की कहानी

फाइनल जैसा है तीसरा वनडे

तीसरा वनडे मैच एक तरह से फाइनल होगा. दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. भारत ने रांची में पहले ODI में 17 रन से रोमांचक जीत हासिल की थी, जबकि साउथ अफ्रीका ने रायपुर में 359 रन का पीछा करते हुए चार विकेट से शानदार वापसी की थी. अब देखना है कि तीसरा और आखिरी मैच कौन जीतता है.  हालांकि, पहले दो मैचों में सबकी नजरें विराट पर ही रही हैं. वह 237 रन के साथ सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं. यह देखना बाकी है कि क्या वह अपने करियर में दूसरी बार वनडे में लगातार तीसरा शतक बना पाएंगे या नहीं.



Source link