सनग्लासेस और हीरो वाला स्वैग…विराट से लेकर रोहित तक स्टाइल में थी पूरी टीम

सनग्लासेस और हीरो वाला स्वैग…विराट से लेकर रोहित तक स्टाइल में थी पूरी टीम


Last Updated:

IND vs SA: रांची में मैदान मारने और रायपुर में करीबी अंतर से मुकाबला गंवाने के बाद भारतीय टीम अब सीरीज अपने नाम करने विशाखापट्टनम पहुंच चुकी है. छह दिसंबर को डॉक्टर वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए स्टेडियम में तीसरा, आखिरी और निर्णायक वनडे मुकाबला होना है.

टीम इंडिया में स्टार्स की कोई कमी नहीं है. बैटर हो या बॉलर सब अपने-अपने फील्ड के मास्टर हैं. मैदान पर विरोधियों के खिलाफ कहर बनकर टूटने वाले ये खिलाड़ी ऑफ द फील्ड भी फुल एटिट्यूड में रहते हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का फाइनल वनडे खेलने जब ये प्लेयर्स रायपुर से विशाखापट्टनम पहुंचे तो पूरी स्टाइल में नजर आए. चलिए आपको इन 15 ‘रनबांकुरों’ की तस्वीर दिखाते हैं.

kl rahul

शुरुआत कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल से करते हैं. राहुल से आखिरी वनडे में एक सॉलिड पारी की जरूरत होगी. वैसे शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में वह विकेटकीपिंग की भी दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Virat Kohli

लगातार दो शतक ठोक चुके विराट कोहली के फैंस चाहते हैं कि वह विशाखापट्टनम में भी सेंचुरी ही लगाए. वैसे कोहली 2018 में ऐसा कारनामा करके इतिहास रच चुके हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Rohit Sharma

रांची वनडे में 57 रन बनाने वाले रोहित शर्मा रायपुर में हुए दूसरे मैच में 14 रन बनाकर आउट हो गए थे. अब हिटमैन भी विशाखापट्टनम की पाटा पिच पर बड़ी पारी खेलने को बेकरार होंगे.

Ruturaj Gaikwad

रायपुर में अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाने वाले रुतुराज गायकवाड़ के पास चौथे नंबर की पोजिशन पर दांवा ठोकने का इससे अच्छा मौका और क्या होगा.

WASHINGTON SUNDAR

लगता है कि हर्षित राणा के साथ-साथ वाशिंगटन सुंदर भी गौतम गंभीर के चहेते प्लेयर्स में शुमार हो चुके हैं. उनकी ऑलराउंड क्षमता का यहां टेस्ट होगा.

TILAK VARMA

लोकल बॉय तिलक वर्मा का अपने घर पर स्वैग देखते ही बनता है. आंखों पर काला चश्मा लगाकर वह स्टाइल में दिखे.

यशस्वी जायसवाल

युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल अगर इस मौके को हाथ से गंवा देंगे तो अफसोस करेंगे. गिल की जगह उन्हें ओपनिंग पोजिशन पर फिट होना होगा.

टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा

टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा

नीतीश रेड्डी

नीतीश रेड्डी भी लोकल ब्वॉय हैं. आंध्रप्रदेश उनका भी घर है.

RISHABH PANT

शुरुआती दो मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे ऋषभ पंत को तीसरे मैच में भी मौका मिलना मुश्किल ही लग रहा है.

ARSHDEEP SINGH

लाल पगड़ी और लाल चश्मों के साथ अर्शदीप सिंह का स्वैग तो देखो

प्रसिद्ध कृष्णा

पिछले मैच में बेहद महंगे साबित हुए प्रसिद्ध कृष्णा की टीम में जगह पर सवाल उठ रहे हैं.

कुलदीप यादव

विशाखापट्टनम की बैटिंग फ्रेंडली विकेट पर कुलदीप यादव का कड़ा इम्तिहान होने वाला है.

Harshit rana

हर्षित राणा भारतीय टीम के ऐसे स्टार हैं, जिन पर इस वक्त पूरी दुनिया की निगाहें हैं. राणा को कोच गंभीर का खास प्लेयर माना जाता है.

ध्रुव जुरेल

ध्रुव जुरेल स्क्वॉड का हिस्सा जरूर हैं, लेकिन पूरी सीरीज भर वह बेंच ही गर्म करते रह गए. तीसरे मैच में भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल है.

homesports

सनग्लासेस और हीरो वाला स्वैग…विराट से लेकर रोहित तक स्टाइल में थी पूरी टीम



Source link