ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा के साथ खड़े छत्तीसगढ़ सांसद बृजमोहन अग्रवाल
ग्वालियर पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में जमीनों की बढ़ाई गई कीमतों, संसद में विपक्ष के हंगामे, SIR मुद्दे और टीएमसी विधायक के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नई गाइडलाइन से आम जनता और किसानों पर बोझ बढ़ेगा, जबकि संसद में वि
.
जमीनों की बढ़ी कीमतों पर आपत्ति
अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष के बीच में ही जमीनों की कीमतें बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।उन्होंने सुझाव दिया कि नई गाइडलाइन को अभी रोककर इस पर एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाई जाए और जरूरत हो तो इसे अगले वित्तीय वर्ष से लागू किया जाए।
कांग्रेस पर ‘ब्लैक पत्र’ का आरोप
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के श्वेत पत्र की मांग पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले अपने पांच साल के कार्यकाल पर ब्लैक पत्र जारी करे।उन्होंने कहा कि जनता पहले ही कांग्रेस को नकार चुकी है।
संसद में विपक्ष के हंगामे पर टिप्पणी
अग्रवाल ने कहा कि संसद चर्चा का मंच है, लेकिन विपक्ष इसे हंगामे का अखाड़ा बना रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पिछले और मौजूदा सत्र के शुरुआती दिनों का कामकाज बाधित किया।
SIR पर जनता का समर्थन
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने SIR को सही बताया है क्योंकि यह मतदाता सूची को साफ और पवित्र करने के लिए जरूरी है।अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस घुसपैठियों को वोट देने का अधिकार देना चाहती है, लेकिन जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी।
टीएमसी विधायक और ममता बनर्जी पर हमला
टीएमसी विधायक के बाबरी मस्जिद पर दिए बयान को उन्होंने निंदनीय बताया।उन्होंने कहा- “जो लोग बाबर को अपना आका मानते हैं, उन्हें भारत में रहने का हक नहीं है।”ममता बनर्जी पर उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी राजनीति का देश और समाज से कोई संबंध नहीं है।