सारा अली खान की मां से था रवि शास्त्री का अफेयर, खुद पैरों पर मार ली कुल्हाड़ी

सारा अली खान की मां से था रवि शास्त्री का अफेयर, खुद पैरों पर मार ली कुल्हाड़ी


Last Updated:

Ravi Shastri Amrita Singh Love Story: रवि शास्त्री और अमृता सिंह के अफेयर की चर्चाओं ने 80 के दशक में जमकर सुर्खियां बटोरी थीं. उनका रिलेशन हॉट-टॉपिक बना हुआ था. प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि बात शादी तक पहुंच चुकी थी, लेकिन एक शर्त के चलते यह रिश्ता खत्म हो गया.

80 के दशक में खूब थे रवि शास्त्री और अमृता सिंह के अफेयर के चर्चे.

नई दिल्ली. क्रिकेटर्स की बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी या अफेयर की लिस्ट लंबी है. भारत के कई टॉप क्रिकेटर्स ने बॉलीवुड हसीनाओं से शादी रचाई. वहीं, कुछ अफेयर के चलते सुर्खियों में रहे. इस लिस्ट में टाइगर पटौदी-शर्मिला टैगोर, युवराज सिंह-हेजल कीच, हरभजन सिंह-गीता बसरा, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं. आज हम पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच रवि शास्त्री के उस एक्ट्रेस संग अफेयर की स्टोरी लेकर आए हैं, जिसका 80 के दशक में चारों तरफ हल्ला था. बात शादी तक पहुंच गई थी, लेकिन एक शर्त ने इस स्टोरी का THE END कर दिया.

इस एक्ट्रेस पर जान छिड़कते थे रवि शास्त्री
80 के दशक की बात है. एक तरफ थे भारतीय क्रिकेट टीम के ‘पोस्टर बॉय’ रवि शास्त्री, जिन पर लाखों लड़कियां फिदा थीं. दूसरी तरफ थीं अपनी बेबाकी और ग्लैमर से बॉलीवुड में धूम मचाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस अमृता सिंह (सैफ अली खान की एक्स वाइफ और सारा अली खान की मां). जब इन दोनों के अफेयर की खबरें आईं तो यह क्रिकेट और सिनेमा जगत दोनों के लिए ही हॉट टॉपिक बन गया था.

80 के दशक में खूब थे रवि शास्त्री और अमृता सिंह के अफेयर के चर्चे.

कहां हुई थी पहली मुलाकात?
रवि शास्त्री और अमृता सिंह की पहली मुलाकात बॉम्बे के एक रेस्टोरेंट में हुई थी. इस पूर्व भारतीय कोच ने कुछ एक इंटरव्यू में पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया था. उन्होंने बताया था, ‘जब उनसे पहली मुलाकात हुई तो पहले 10 मिनट तक मैंने उनसे एक शब्द भी नहीं कहा. सिर्फ वहीं बोलती रही. मैं लड़कियों से शर्माता था.’

‘सिने ब्लिट्ज’ मैगजीन के कवर के लिए रवि शास्त्री और अमृता सिंह ने एक साथ पोज दिया था.

मैगजीन कवर के लिए पोज और अफेयर के चर्चे शुरु
दोनों का अफेयर तेजी से परवान चढ़ा. यह रिश्ता तब और भी ज्यादा चर्चा में आया जब नवंबर 1986 में अमृता और रवि शास्त्री ने ‘सिने ब्लिट्ज’ मैगजीन के कवर के लिए एक साथ पोज दिया. उनकी केमिस्ट्री और प्यार की खबरें हर ज़ुबान पर थीं. यह महज एक अफेयर नहीं था, दोनों ने जल्द ही शादी के बंधन में बंधने का फैसला भी कर लिया था. उनका अफेयर काफी सीरियस था और दोनों शादी करने के लिए भी तैयार थे.

एक शर्त ने रवि शास्त्री और अमृता सिंह को एक-दूजे से अलग कर दिया.

शादी को थे तैयार लेकिन एक शर्त बन गई दीवार
शादी की बात तय होने के बाद रवि शास्त्री ने अपने एक इंटरव्यू में एक ऐसी बात कही जिसने इस रिश्ते की दिशा बदल दी. उन्होंने कहा, ‘मैं निश्चित रूप से किसी एक्ट्रेस को अपनी पत्नी नहीं बनाना चाहता. मैं मर्दवादी हूं. उसकी पहली प्राथमिकता उसका घर होनी चाहिए.’ रवि शास्त्री की ‘करियर छोड़ने’ की शर्त अमृता को मंजूर नहीं थी. अमृता ने जवाब दिया था, ‘फिलहाल मैं अपने करियर में बहुत व्यस्त हूं, इसे छोड़ नहीं सकती. लेकिन मुझे यकीन है कि कुछ सालों के बाद मैं एक पूरी तरह से पत्नी और मां बनने के लिए तैयार हो जाऊंगी.’

उनके ब्रेकअप के बाद रवि शास्त्री ने 1990 में अपनी बचपन की दोस्त रितु से शादी कर ली. जल्द ही उनकी बेटी आलेका शास्त्री का जन्म हुआ. हालांकि, इस कपल की 22 साल की शादी टूट गई. रवि शास्त्री की शादी के बाद अमृता ने 1991 में अपने से कई साल छोटे बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान से शादी कर ली. लेकिन यह रिश्ता 2004 तक ही चला. इस कपल के दो बच्चे हुए बेटी सारा और बेटा इब्राहिम. सैफ और अमृता की राहें 2004 में जुदा हो गईं. सैफ अली खान ने बाद में करीना कपूर को अपना हमसफर बनाया.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

सारा अली खान की मां से था रवि शास्त्री का अफेयर, खुद पैरों पर मार ली कुल्हाड़ी



Source link