हरदा में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार और अनुसूचित जाति एवं जनजाति (SC/ST) वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर देने का संकल्प लिया गया।
.
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ की। विभिन्न वक्ताओं ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के विचारों, त्याग, बलिदान और संघर्ष पर चर्चा की। जिले के अलग-अलग गांवों से महिलाएं, युवा और बुजुर्ग ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार्यक्रम में शामिल हुए।
महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में शहर के मुख्य चौराहों से एक रैली निकाली गई। शहर के सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। रैली का समापन अंबेडकर चौक पर हुआ।
कार्यक्रम के अंत में सामाजिक कार्यकर्ता सुखराम बामने ने ‘आरक्षण बचाओ, संविधान बचाओ’ पर बात रखी। एससी-एसटी युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल पवार ने कहा कि जहां भी समाज पर अन्याय होगा, वे आवाज उठाएंगे।
भीम आर्मी के नेता महेंद्र काशिव मेहरा ने शासन-प्रशासन पर योजनाओं का लाभ लोगों तक न पहुंचाने और भेदभाव जारी रहने का आरोप लगाते हुए जल्द सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी।
इस अवसर पर अजाक्स जिला अध्यक्ष सुनील चौरे, आर.सी. लोगरे, करण हीरे, प्रभुदयाल उमरिया, रघुवीर डोयरे, गोलू भवरे, रामानंद सोनिया, आनंद काशिव, जयकुमार उइके, सत्यनारायण सुचार, देवीसिंह परते, नरेंद्र काशिव सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

