Virat Kohli: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला कल यानी शनिवार को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. भारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस वनडे मैच में भी गदर मचाने के लिए तैयार हैं. विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस वनडे मैच के दौरान महान क्रिकेटर कुमार संगकारा का एक महारिकॉर्ड तोड़ देंगे. विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की मौजूदा वनडे सीरीज में बैक-टू-बैक दो शतक जड़कर तूफान मचा दिया है.
107 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे विराट कोहली
विराट कोहली ने अपनी जबरदस्त फॉर्म दिखाते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में शानदार शतक ठोका और 135 रन बनाए. विराट कोहली के शतकों की भूख यहीं खत्म नहीं हुई, उन्होंने रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भी बेहतरीन शतक जड़ते हुए 102 रनों की पारी खेली. विराट कोहली जिस फॉर्म में चल रहे हैं, ऐसे में वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में होने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में भी शतक जड़ सकते हैं. विराट कोहली तीसरे वनडे मैच में 107 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे.
इंटरनेशनल क्रिकेट में तोड़ देंगे ये प्रचंड रिकॉर्ड
मौजूदा समय में वर्ल्ड क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में शामिल विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में होने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में 107 रन बनाते ही श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा का महारिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे. अगर विराट कोहली 107 रन और बना लेते हैं, तो वह कुमार संगकारा को पछाड़ते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ जाएंगे.
संगकारा छूट जाएंगे पीछे
विराट कोहली 107 रन बनाने के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 28,017 रन पूरे कर लेंगे. इस मामले में श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा से आगे निकल जाएंगे, जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 28,016 रन दर्ज हैं. फिलहाल विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 27,910 रनों का रिकॉर्ड दर्ज है.
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा 34,357 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा का नाम आता है. कुमार संगकारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 28,016 रन बनाए हैं. तीसरे नंबर पर मौजूद विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में फिलहाल 27,910 रन बनाने का रिकॉर्ड है.
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 34357 रन
2. कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 28016 रन
3. विराट कोहली (भारत) – 27910 रन
4. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 27483 रन
5. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 25957 रन
6. जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 25534 रन
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 100 शतक
2. विराट कोहली (भारत) – 84 शतक
3. रिकी पोटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 71 शतक
4. कुमार संगाकारा (श्रीलंका) – 63 शतक
5. जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 62 शतक