Last Updated:
MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP LIVE
MP LIVE: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है. सुबह से लेकर देर शाम तक उनका मिनट–टू–मिनट शेड्यूल फाइनल किया गया है. चलिए जानते हैं आज वे कहां–कहां रहेंगे और किन-किन महत्वपूर्ण बैठकों व कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं. दिन की शुरुआत सीएम करेंगे समत्व भवन से, जहां सुबह 9 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक आयोजित की गई है. यह बैठक कई राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है. सुबह 10:55 बजे विधानसभा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, यहां पहले से तय कई महत्वपूर्ण सत्र और कार्यक्रम आज निर्धारित हैं. आज विधानसभा सत्र का आखिरी दिन है, और सीएम 11 बजे कार्यवाही में हिस्सा लेंगे.माना जा रहा है कि कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी. विधानसभा भवन में ही सुबह 11:30 बजे आयोजित एक कार्यक्रम के माध्यम से नवचयनित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे. यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. दोपहर 1 बजे विधानसभा में ही सीएम आगामी वर्ष को ‘कृषि वर्ष’ घोषित करने से जुड़े मुद्दों पर बैठक लेंगे. इसके साथ किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग दोनों की रिव्यू मीटिंग भी होगी. माना जा रहा है कि कृषि क्षेत्र में बड़े फैसले और नई योजनाओं पर चर्चा हो सकती है.दिन के अंतिम कार्यक्रम के रूप में सीएम शाम 5 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय पहुंचेंगे.
December 5, 202507:44 IST
बीजेपी विधायक दल की बैठक आज, 9 बजे सीएम आवास पहुंचेंगे मंत्री
बीजेपी विधायक दल की बैठक आज सुबह 9 बजे सीएम हाउस में होगी. इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा उपस्थित रहेंगे. बैठक में विधानसभा सहित आगामी दिनों की रणनीति और कामकाज पर चर्चा की जाएगी.
December 5, 202507:43 IST
भोपाल न्यूज: प्रदेश में सर्दी का सितम जारी, 9 शहरों के तापमान में आई गिरावट
प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है. ग्वालियर समेत 9 शहरों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, और तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है. हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा सबसे कम, 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है. पहाड़ों में बर्फबारी के कारण बारिश के आसार भी बने हुए हैं. ठंडी हवाएं चलने से तापमान में और गिरावट की संभावना है.