IPL की बात जहां भी आती है तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) जैसी टीमों के नाम अक्सर चर्चा में रहते हैं. तीनों ही टीमों को पसंद करने वाले फैंस की संख्या लाखों में है. लेकिन हैरानी की बात कि गूगल के टॉप सर्च में तीनों टीमों के नाम नहीं हैं. पंजाब किंग्स ने गूगल की 2025 की टॉप 5 सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली स्पोर्ट्स टीमों की लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है. इस टीम की पहचान अब दुनियाभर में है.
चार्ट में सबसे ऊपर
यह फ्रेंचाइजी चार्ट में सबसे ऊँची रैंक वाली IPL टीम है, जो इसकी बढ़ती इंटरनेशनल पहुंच और दमदार डिजिटल मौजूदगी का सबूत है. यह रैंकिंग दिखाती है कि पिछले एक साल में फैंस टीम के खिलाड़ियों, परफॉर्मेंस और ब्रांड पहचान से कितनी मजबूती से जुड़े हैं. श्रेयस अय्यर की लीडरशिप में PBKS के IPL 2025 के फाइनल तक के शानदार प्रदर्शन के बाद इस टीम के ट्रेंड का ग्राफ तेजी से ऊपर आया है.
11 साल बाद खेला फाइनल
पंजाब किंग्स ने 11 साल के बाद आईपीएल 2025 का फाइनल खेला था. लेकिन बदकिस्मती से आरसीबी से 6 रन की करीबी हार का सामना करना पड़ा. पंजाब किंग्स के चीफ कमर्शियल ऑफिसर सौरभ अरोड़ा ने कहा कि ग्लोबल रैंकिंग टीम के अपने सपोर्टर्स के साथ बनाए गए कल्चरल और इमोशनल स्पेस को दिखाती है. उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी का हमेशा मैदान पर जीतने का लक्ष्य रहा है, लेकिन जो बात सबसे अलग है वह यह है कि फैंस टीम की कहानियों और पहचान से कितनी गहराई से जुड़ते हैं.
ये भी पढे़ं.. हाई स्कोरिंग ग्राउंड और ओस भरमार.. ‘Do or Die’ के लिए टीम इंडिया कितनी तैयार? कोच ने समझाया गणित
दिल्ली कैपिटल्स का भी नाम
टॉप-5 में दिल्ली कैपिटल्स का भी नाम है. केएल राहुल और अक्षर पटेल की लीडरशिप में आईपीएल 2025 में दिल्ली ने भी शानदार प्रदर्शन किया था. दिल्ली की टीम ने टॉप-5 में रहते हुए सीजन का अंत किया था. मुंबई और सीएसके जैसी 5-5 खिताब जीतने वाली टीम कुछ खास नहीं कर पाईं थीं. सीएसके की टीम नीचे से पहले नंबर पर थी जबकि मुंबई ने सुपर-4 में अपना सीजन खत्म किया था.