VIDEO: क्या हुआ जब 50 फीट ऊपर से नीचे गिराई गई टाटा सिएरा? जमकर वायरल हो रहा क्रैश टेस्ट की वीडियो

VIDEO: क्या हुआ जब 50 फीट ऊपर से नीचे गिराई गई टाटा सिएरा? जमकर वायरल हो रहा क्रैश टेस्ट की वीडियो


Last Updated:

Tata Sierra SUV का 50 फीट ऊंचाई से गिरने वाला वायरल वीडियो असली नहीं, बल्कि AI सॉफ्टवेयर से बना है. Tata Motors ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. बारीकी से देखने पर इसके फेक होने का साफ पता चलता है. लेकिन, इंटरनेट पर ये वीडियो तेजी से फैल रहा है और कई लोग इसे असली समझकर टाटा की तारीफ भी कर रहे हैं.

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीन शॉट

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक Tata Sierra SUV को 50 फीट ऊंचाई से गिरते हुए दिखाया गया है. वीडियो में दावा किया गया है कि यह टेस्ट SUV की मजबूती जांचने के लिए किया गया था. हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई इस SUV को लेकर कई चर्चाएं हो रही हैं, जिससे यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया. हालांकि, यह वायरल वीडियो असली नहीं है, बल्कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया गया है.

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो में एक पीली Tata Sierra SUV को ऊपर हवा में दिखाया गया है. बाद में SUV को जमीन पर गिरते हुए दिखाया गया है, जिसमें स्लो-मोशन इफेक्ट्स भी हैं और कार के गिरने पर मलबा उड़ता नजर आता है. वीडियो में एक व्यक्ति को क्रैश टेस्ट डमी को सीट पर बैठाते हुए भी दिखाया गया है. यह फुटेज इंस्टाग्राम और X जैसे प्लेटफॉर्म्स पर हजारों बार देखा और शेयर किया गया है.

View this post on Instagram





Source link