करुण नायर के साथ बीसीसीआई का सौतेला व्यवहार…गंभीर और अगरकर पर फूटा गुस्सा

करुण नायर के साथ बीसीसीआई का सौतेला व्यवहार…गंभीर और अगरकर पर फूटा गुस्सा


Last Updated:

BCCI Ignored Karun nair on his birthday: बीसीसीआई ने बुमराह, जडेजा, श्रेयस अय्यर और आरपी सिंह को उनके जन्मदिन पर फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड करुण नायर को उनके बर्थडे वाले दिन विश करने से भूल गया. इसके बाद नायर के फैंस का गुस्सा बीसीसीआई पर फूट पड़ा. लोग टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को ट्रोल कर रहे हैं.

करुण नायर के बर्थडे पर बीसीसीआई ने नहीं दी बधाई.

नई दिल्ली. भारत के पांच क्रिकेटर आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं.इनमें जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, आरपी सिंह, श्रेयस अय्यर और करुण नायर शामिल हैं. बीसीसीआई ने इनमें से सिर्फ चार खिलाड़ियों को उनके जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी जबकि करुण नायर के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कुछ भी नहीं लिखा. नायर के साथ बोर्ड का सौतेला व्यवहार देखकर लोगों का गुस्सा बीसीसीआई पर फूट पड़ा.फैंस ने भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को भी आड़े हाथों लिया है. लोग बीसीसीआई से पूछ रहे हैं कि क्या करुण नायर को बर्थडे विश करने से उसे गंभीर और अगरकर ने मना किया है.

करुण नायर (Karun Nair) ने हाल में 8 साल बाद भारतीय टीम में वापसी की थी. उन्हें इंग्लैंड दौरे पर मौका मिला था लेकिन वो मौके को भुनाने में असफल रहे. साल 2016 में नायर ने चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में अपने पहले टेस्ट शतक को तिहरे में बदला था. हालांकि, इसके कुछ मैच बाद वह टीम से बाहर कर दिए गए थे.

करुण नायर के बर्थडे पर बीसीसीआई ने नहीं दी बधाई.

नय्यर नाम के एक यूजर ने बीसीसीआई के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए नायर को टैग कर लिखा,’करुण नायर को स्किप कर दिया बीसीसीआई ने.’



Source link