गार्डनिंग टिप्स: दिसंबर की ठंड में लगाएं ये फूल, जनवरी-फरवरी में गुलजार रहेगा घर बगीचा, तुरंत ले आएं ये वैरायटी

गार्डनिंग टिप्स: दिसंबर की ठंड में लगाएं ये फूल, जनवरी-फरवरी में गुलजार रहेगा घर बगीचा, तुरंत ले आएं ये वैरायटी


Last Updated:

Home Gardening Tips : दिसंबर का महीना गार्डनिंग के लिए बेहद अच्छा समय माना जाता है. इस दौरान अगर आप अपने घर को सुंदर बनाना चाहते हैं, तो इन गार्डनिंग टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं और इससे पैसे भी कमा सकते हैं. 

लोग अक्सर इस बात को लेकर परेशान होते हैं कि वह अपने घर के गार्डन या नर्सरी को सुंदर कैसे बनाएं? ऐसा कौन सा फूल लेकर आएं जो न केवल देखने में सुंदर हो, बल्कि वह दिसंबर-जनवरी महीने में बेहतर ढंग से पनप सके.

Tips and Tricks

क्योंकि दिसंबर-जनवरी में ठंड बढ़ जाती है. हालांकि, हम आपको कुछ ऐसे फूलों के नाम बताने जा रहे हैं, जिन्हें दिसंबर-जनवरी महीने में लगाकर न केवल घर को सुंदर बनाया जा सकता है, बल्कि नर्सरी के माध्यम से पैसे भी कमाए जा सकते हैं.

Tips and Tricks

यह फूल अक्सर आपको हर घर में, हर फूल की दुकान पर देखने को मिल जाएगा. भगवान को चढ़ाए जाने वाले फूलों के हार में गेंदा और गुलाब की माला प्रमुख है. गेंदा मुख्य रूप से एक सजावटी फूल है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Tips and Tricks

सिनेरिया का फूल सूरजमुखी परिवार से ही आता है. यह मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीका की एक प्रजाति है. इसके पेड़ में गुच्छों के रूप में फूल पाए जाते हैं. इसमें छोटी-छोटी झाड़ियां भी शामिल हैं.

Tips and Tricks

कैलेंडुला डेजी फूल एक बारहमासी फूल है, जो अक्सर नारंगी रंग में पाया जाता है. यह देखने में बेहद खूबसूरत और कीमत में बेहद कम होता है. इसे गेंदा के वंश का भी माना जाता है.

Tips and Tricks

ग्लेडियोलस फूल अक्सर तोहफे के रूप में दिए जाने वाले गुलदस्तों में देखने को मिलेगा. यह फोल लंबे आकर है होते हैं और अलग-अलग रंगों में पाए जाते हैं. इन पौधों को खरीदते समय इनके बल्ब का ध्यान दिया जाता है. कहा जाता है जितना बड़ा बल्ब होगा उतना ही बेहतर पौधा होगा.

Tips and Tricks

सिलोसिया का फूल साज सज्जा के लिए इस्तेमाल में लाया जाने वाला फूल है. विभिन्न रंगों में मिलने वाला यह फूल जब नारंगी रंग में एक साथ एक जगह पर लगा होता है तो ऐसा प्रतीत होता है मानो वहां आग की लपटें दिख रही हों. यह पौधा अमरनाथ परिवार का पौधा माना जाता है.

Gardening tips

यह फूल सूर्यमुखी परिवार से आता है. यह बड़े आकार और विभिन्न रंगों में देखने को मिलता है. यह पौधा दो से ढाई मीटर से ऊंचा होता है. इस फूल की विभिन्न प्रजातियां आपको नर्सरींयों में देखने को मिल सकती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

दिसंबर की ठंड में लगाएं ये फूल, जनवरी-फरवरी में गुलजार रहेगा घर बगीचा



Source link