ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हुजूम: शादियों के सीजन में बढ़ी भीड़: स्टेशन पर जगह नहीं, शहर में ट्रैफिक जाम – Gwalior News

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हुजूम:  शादियों के सीजन में बढ़ी भीड़: स्टेशन पर जगह नहीं, शहर में ट्रैफिक जाम – Gwalior News



ग्वालियर में शादियों का सीजन अपने चरम पर है। सहालग के कारण शहर में आने-जाने वालों की संख्या अचानक बढ़ गई है, जिससे यात्रा व्यवस्था पर सीधा असर पड़ रहा है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मुख्य सड़कों पर हर तरफ भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को ग्वालियर रेलवे

.

इस समय बड़ी संख्या में लोग शादियों में शामिल होने के लिए शहर आ रहे हैं, जबकि कई परिवार रिश्तेदारी और कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बाहर जा रहे हैं। यात्रा के लिए सबसे सुविधाजनक विकल्प रेलवे होने के कारण स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। स्थिति यह है कि प्लेटफॉर्म पर बैठने की जगह तो दूर, कई बार खड़े होने तक की जगह तक नहीं बचती। ऐसे में ट्रेन में चढ़ते और उतरते समय हादसे की आशंका भी बनी रहती है।

निर्माण कार्य बढ़ा रहा परेशानी

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर इन दिनों पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। स्टेशन का एक बड़ा हिस्सा निर्माणाधीन है, जिसकी वजह से यात्रियों को अतिरिक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैठने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं है और फर्श पर चल रहे कार्य के कारण गंदगी फैली रहती है। यात्रियों को मजबूरी में खड़े होकर ही अपनी ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है।

जाम, यातायात व्यवस्था प्रभावित

सहालग के चलते ग्वालियर की सड़कों पर शाम के समय जाम की स्थिति आम हो गई है। कई मुख्य मार्गों पर वाहनों की गति बेहद धीमी हो गई है और लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी का सामना कर रहे हैं। लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक दबाव के कारण यातायात पुलिस की चुनौतियां भी बढ़ गई हैं।



Source link