पन्ना के रस्सीकूद चैंपियन का नशामुक्ति अभियान निवाड़ी पहुंचा: रस्सी कूदते हुए निवाड़ी आए रईम खान,स्वस्थ रहने के टिप्स दिए – Niwari News

पन्ना के रस्सीकूद चैंपियन का नशामुक्ति अभियान निवाड़ी पहुंचा:  रस्सी कूदते हुए निवाड़ी आए रईम खान,स्वस्थ रहने के टिप्स दिए – Niwari News


पन्ना के 22 वर्षीय राष्ट्रीय रस्सीकूद चैंपियन मोहम्मद रईम खान का ‘रन फॉर यूनिटी नशामुक्ति अभियान’ निवाड़ी पहुंचा। एक दिसंबर को पन्ना एसपी निवेदिता नायडू ने उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। निवाड़ी पहुंचने पर पूरे शहर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किय

.

रईम खान ने यह अभियान एक दिसंबर को पन्ना से शुरू किया था। इसका उद्देश्य नशामुक्त भारत, स्वस्थ समाज और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना है। राष्ट्रीय रस्सीकूद चैंपियन रईम खान अपनी फिटनेस और अनुशासन से युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं।

वे प्रतिदिन लगभग 40 किलोमीटर रस्सी कूदते हुए यात्रा करते हैं। उनके साथ उनके छोटे भाई मोहम्मद कैश और मित्र इब्राहिम मोटरसाइकिल से आवश्यक सामान लेकर चल रहे हैं।निवाड़ी में नगर परिषद अध्यक्ष गुलाब अहिरवार, सरपंच कुडार शैलू तिवारी, मनोज वर्मा, हबीब खान, मानसिंह यादव, नूर मोहम्मद नूरी, आदिल खान और हमीद खान सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने रईम खान का स्वागत किया। उन्होंने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया।

निवाड़ी से आगे बढ़ते हुए रईम खान ने नशामुक्ति का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “40 रुपये का एक लीटर दूध आपको स्वस्थ बनाएगा, लेकिन 50 रुपये की एक राजश्री आपको बीमार कर देगी। नशा छोड़िए, अपने परिवार और देश के लिए स्वस्थ रहिए।” उन्होंने समाज से इस अभियान में सहयोग की अपील की। रईम खान ने 20 दिसंबर तक अजमेर शरीफ पहुंचकर अपनी यात्रा समाप्त करने का संकल्प लिया है।



Source link