भारत के खिलाफ शतक जड़कर डिकॉक ने मचाई तबाही, तोड़ा गिलक्रिस्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ शतक जड़कर डिकॉक ने मचाई तबाही, तोड़ा गिलक्रिस्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड


Last Updated:

Quinton De Kock broke Adam Gilchrist world record: भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने शतक ठोका. इस शतक के साथ ही उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट का बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे सेंचुरी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. साथ ही डिकॉक ने सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली.

डिकॉक ने भारत के खिलाफ शतक जड़कर कई रिकॉर्ड बनाए.

नई दिल्ली. संन्यास तोड़कर वनडे क्रिकेट में लौटे साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का बल्ला विशाखापत्तनम में टीम इंडिया के खिलाफ खूब बोला. उन्होंने वनडे करियर का 23वां शतक ठोका. 80 गेंदों में शतक पूरा करने के बाद डिकॉक 106 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 8 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. डिकॉक का यह सिर्फ शतक नहीं था, बल्कि उन्होंने कई रिकॉर्ड भी बना डाले. उन्होंने शतक जड़ते ही एडम गिलक्रिस्ट का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया.

डिकॉक ने शतक ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
डिकॉक का यह भारत के खिलाफ वनडे में सातवां वनडे शतक था. इसी के साथ वह किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI सेंचुरी ठोकने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए. उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा. गिलक्रिस्ट ने श्रीलंका के खिलाफ 6 शतक लगाए थे. श्रीलंकाई दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगाकारा ने भी 6 शतक बनाए थे. उन्होंने भारत के खिलाफ ऐसा किया था.

डिकॉक ने भारत के खिलाफ शतक जड़कर कई रिकॉर्ड बनाए.

किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI शतक बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज
7 – क्विंटन डिकॉक vs भारत
6 – एडम गिलक्रिस्ट vs श्रीलंका
6 – कुमार संगाकारा vs भारत
5 – कुमार संगाकारा vs बांग्लादेश
4 – क्विंटन डिकॉक vs श्रीलंका
4 – कुमार संगाकारा vs इंग्लैंड

सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड की बराबरी की
डिकॉक का यह भारत में सातवां वनडे शतक था. इससे उन्होंने सचिन तेंदुलकर के घर से बाहर किसी एक देश में सबसे ज्यादा ODI सेंचुरी बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. सचिन तेंदुलकर ने यूएई में 7 शतक बनाए थे. पाकिस्तान के सईद अनवर यूएई में, साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स भारत में, भारत के रोहित शर्मा इंग्लैंड में 7-7 वनडे शतक ठोक चुके हैं.

क्विंटन डी कॉक ने भारत के खिलाफ शानदार शतक जड़ा.

किसी दूसरे देश में सबसे ज्यादा ODI शतक
7 – सचिन तेंदुलकर UAE में
7 – सईद अनवर UAE में
7 – एबी डिविलियर्स भारत में
7 – रोहित शर्मा इंग्लैंड में
7 – क्विंटन डिकॉक भारत में

इतिहास रचने से एक शतक दूर
डिकॉक वनडे में एक और शतक जड़ते ही बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. विशाखापत्तनम में सेंचुरी बनाकर उन्होंने कुमार संगाकारा के रिकॉर्ड की बराबरी की. संगाकारा ने विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा 23 शतक बनाए हैं. डिकॉक ने इसकी बराबरी कर ली है.

विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा वनडे शतक
23 – कुमार संगकारा
23 – क्विंटन डिकॉक
19 – शाई होप
16 – एडम गिलक्रिस्ट
11 – जोस बटलर
10 – एबी डिविलियर्स, एमएस धोनी

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

भारत के खिलाफ शतक जड़कर डिकॉक ने मचाई तबाही, तोड़ा गिलक्रिस्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड



Source link