विराट अगर शतक लगाएंगे तो बाबर को लगेगा झटका, खत्म हो जाएगी बादशाहत!

विराट अगर शतक लगाएंगे तो बाबर को लगेगा झटका, खत्म हो जाएगी बादशाहत!


Last Updated:

Virat Kohli new record: विशाखापत्तनम में विराट कोहली जब उतरेंगे तो भारत को जीत दिलाकर सीरीज पर कब्जा करने के साथ ही उनके पास बाबर आजम के खास रिकॉर्ड को भी बराबर करने का मौका होगा. विराट कोहली एक से ज्यादा बार लगातार तीन वनडे शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं.

विराट कोहली वनडे में बाबर आजम के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी के करीब

नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस समय साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के लिए जबरदस्त फॉर्म में हैं. दिल्ली के 37 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 30 नवंबर को रांची और 3 दिसंबर को रायपुर में खेले गए पहले दो वनडे मैचों में मेजबानों के लिए शतक जड़े हैं. अब वह सीरीज के निर्णायक मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे. यह मुकाबला आज 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. अगर कोहली तीसरे वनडे में भी शतक लगाने में कामयाब होते हैं तो एक खास रिकॉर्ड बनाएंगे. एक से ज्यादा बार वनडे में तीन लगातार शतक बनाने के मामले में पाकिस्तान के बाबर आजम की बराबरी कर दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे.

पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम ने अपने करियर में दो बार लगातार तीन वनडे मैचों में शतक लगाए हैं, जबकि कोहली ने अब तक एक बार यह कारनामा किया है. विशाखापत्तनम में कोहली के पास बाबर के इस खास रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका होगा. कोहली ने अब तक भारत के लिए इस मैदान पर सात वनडे खेले हैं और तीन बार शतक जड़ा है. अब तक कुल 12 बल्लेबाजों ने लगातार तीन वनडे मैचों में शतक लगाए हैं, लेकिन बाबर आजम ही ऐसे इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि दो बार हासिल की है.

लगातार सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम है. इस दिग्गज बल्लेबाज ने 2015 वनडे वर्ल्ड कप में लगातार चार शतक जड़े थे. इसके अलावा, कोहली के पास साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका है. फिलहाल कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में 15 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और श्रीलंका के कुमार संगकारा ने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में 15 बार 50+ स्कोर बनाए हैं.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

विराट अगर शतक लगाएंगे तो बाबर को लगेगा झटका, खत्म हो जाएगी बादशाहत!



Source link