वैभव सूर्यवंशी ने कमाल कर दिया…कोहली, धोनी, रोहित, सचिन सभी को एक झटके में पछाड़ा

वैभव सूर्यवंशी ने कमाल कर दिया…कोहली, धोनी, रोहित, सचिन सभी को एक झटके में पछाड़ा


Google Year in Search 2025: साल 2025 में अगर किसी क्रिकेटर की सबसे ज्यादा चर्चा रही है तो वो वैभव सूर्यवंशी ही हैं. चाहे मैदान हो या मैदान के बाहर, हर जगह वैभव सूर्यवंशी का जलवा रहा है. उन्होंने ना सिर्फ क्रिकेट मैदान पर छक्कों की बारिश की बल्कि लोगों के दिल और दिमाग दोनों में जगह बनाने में सफल रहे. यही वजह है कि 2025 में उनके बारे में जानने के लिए लोग बेताब रहे. नतीजा ये रहा कि वैभव ने कई सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे कई बड़े भारतीय दिग्गजों को एक साथ पछाड़ दिया है. वो इस साल भारत में गूगल में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर बने हैं.

दरअसल, गूगल ने गुरुवार को साल 2025 की सर्च रिपोर्ट जारी कर दी है जिसके अनुसार भारत में 2025 में जिस शख्स को सबसे ज्यादा लोगों ने सर्च किया वो वैभव सूर्यवंशी ही हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार टॉप 10 का हिस्सा भी नहीं हैं. गूगल ट्रेंड्स बता रहा है कि इस साल वैभव सूर्यवंशी सबसे ज्यादा सर्च किए गए भारतीय क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि भारत की सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली पर्सनालिटी भी बने हैं.

टॉप 5 से बाहर हैं कई दिग्गज

वैभव सूर्यवंशी बिहार से आते हैं. आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू के बाद से ही वो चर्चा में हैं. पहलेआईपीएल 2025, फिर इंडिया-ए, अंडर-19 और अब घरेलू क्रिकेट, हर मंच पर वैभव ने दमदार पहचान बनाई है. उनके बाद अभिषेक शर्मा, शेख रसीद और जेमिमा रोड्रिग्स को लोगों ने सर्च किया. विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे दिग्गज इस बार टॉप-5 में नहीं पहुंच सके.

आईपीेल में 2025 डेब्यू के साथ रचा इतिहास

वैभव को आईपीएल 2025 से पहचान मिली थी. राजस्थान रॉयल्स ने जब उन्हें तलाशा तो उनकी उम्र सिर्फ 13 साल थी, लेकिन टैलेंट उससे कहीं ज्यादा है. आईपीएल में राजस्थान द्वारा 13 साल की उम्र में खरीदे जाने के बाद वैभव आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बने. 14 साल की उम्र में उन्होंने डेब्यू किया और सबसे कम उम्र में आईपीएल खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. 2025 के सीजन में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 35 गेंदों में शतक जड़ दिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. यह आईपीएल के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक था.

भारत ए और अंडर-19 में भी जारी रहा तूफान

आईपीएल 2025 के बाद भी वैभव का जलवा कायम रहा. उन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया टूर पर अंडर-19 टीम के साथ बढ़िया प्रदर्शन किया. फिर बाद में उन्हें इंडिया-ए में चुना गया, जहां राइजिंग स्टार एशिया कप में भी उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा. यूएई के खिलाफ उन्होंने तूफानी सेंचुरी जमाई थी.

घरेलू क्रिकेट में भी वैभव ने किया कमाल

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के शुरुआती दो मैचों के लिए वैभव को बिहार टीम का उपकप्तान बनाया गया था. वो रणजी के इतिहास के सबसे कम उम्र के उप-कप्तान बने थे. फिर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में महाराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने 61 गेंदों में नाबाद 108 रन कूटे और ये बता दिया कि वो फ्यूचर के स्टार हैं.

साल 2025 के टॉप 10 सबसे ज्यादा सर्च किए गए भारतीय (Top 10 most searched Indian names of the year 2025)

  1. वैभव सूर्यवंशी
  2. प्रियांश आर्या
  3. अभिषेक शर्मा
  4. शेख रशीद
  5. जेमिमा रोड्रिग्स
  6. आयुष म्हात्रे
  7. स्मृति मंधाना
  8. करुण नायर
  9. उर्विल पटेल
  10. विग्नेश पुथुर

ये भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेट में अमर हो जाएगा किंग कोहली का नाम, सचिन भी पूरे करियर में नहीं बना पाए ये महारिकॉर्ड

 





Source link