शहडोल के दुलदारा गांव में घरेलू विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
शहडोल जिले के दुलदारा गांव में एक महिला ने घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। गोहपारू पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गोहपारू थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा के अनुसार, मृतक महिला का नाम कमला यादव है। बताया गया कि कमला अपने बच्चों को किसी घरेलू ब
.
बच्चों के रोने की आवाज सुनकर उनकी दादी वहां पहुंचीं और कमला से बच्चों को पीटने का कारण पूछा। इसी बात को लेकर सास-बहू के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ने और तनावपूर्ण माहौल के कारण कमला यादव आहत हो गईं। इसके बाद उन्होंने घर के पास एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही गोहपारू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक तनाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच जारी रखे हुए है।