IND vs SA: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर अपने तीखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत ने आखिरी वनडे में 9 विकेट से रौंदा और 2-1 से सीरीज जीती. जश्न का माहौल था लेकिन गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद तमाशे में तब्दील हो गया. गंभीर ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के मालिक पार्थ जिंदल की लाइव बेइज्जती कर दी. पिछले कई दिनों से हेड कोच टीम इंडिया की करारी हार के दाग से बड़ा मुद्दा बने हुए थे. बहती गंगा में दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल ने भी हाथ धोए और गंभीर पर तंज कस दिया था. हेड कोच ने इसका जवाब इतने तीखे अंदाज में दिया कि बखेड़ा खड़ा हो चुका है.
पार्थ जिंदल ने उठाए थे सवाल
टेस्ट सीरीज में 2-0 की हार के बाद पार्थ जिंदल ने बीसीसीआई को टैग करते हुए टीम इंडिया पर सवाल उठाए थे. उन्होंने गंभीर पर तंज कसते हुए लिखा था, ‘आस-पास भी नहीं, घर पर क्या बुरी तरह हार मिली! याद नहीं कि हमने अपनी टेस्ट टीम को घर पर इतना कमजोर देखा हो!!! जब रेड बॉल स्पेशलिस्ट नहीं चुने जाते तो यही होता है. यह टीम रेड बॉल फ़ॉर्मेट में हमारी मजबूती को बिल्कुल भी नहीं दिखाती. भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट के लिए एक स्पेशलिस्ट रेड बॉल कोच लाने का समय आ गया है.’
जीत के बाद गंभीर का तीखा जवाब
2-1 से वनडे सीरीज जीतने के बाद गंभीर ने तीखा जवाब दिया. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुस्से में जिंदल का नाम लिए बिना, गंभीर ने उन्हें ‘अपनी हद में रहने’ के लिए कह दिया. गंभीर ने रिपोर्टर्स से कहा, ‘भगवान जाने क्या-क्या बातें कही गईं (जब हम साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज हार गए थे और उनमें से आधी तो क्रिकेट से जुड़ी भी नहीं थीं). एक IPL के मालिक ने भी स्प्लिट कोचिंग के बारे में लिखा. हम किसी के डोमेन में नहीं जाते, इसलिए यह जरूरी है कि लोग अपने डोमेन में रहें.’
(@ParthJindal11) November 26, 2025
शुभमन गिल की गैरमौजूदगी पर बात नहीं- गौतम गंभीर
गौतम गंभीर ने टेस्ट की हार पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि ‘जब हम हार गए थे गंभीर ने कहा तो कंडीशन और बाकी चीजों के बारे में बहुत कुछ कहा गया, लेकिन हमारे कप्तान के दो इनिंग में बैटिंग न करने के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा गया. उन्होंने इस साल लगभग 1000 रन बनाए और मुश्किल विकेट पर उनके जैसे बैट्समैन को मिस करना हमेशा मुश्किल होता है.’