IND vs SA 3rd ODI: अफ्रीका को अकेले तहस-नहस कर देगा ये भारतीय दिग्गज! आंकडे़ विराट कोहली से भी बढ़िया

IND vs SA 3rd ODI: अफ्रीका को अकेले तहस-नहस कर देगा ये भारतीय दिग्गज! आंकडे़ विराट कोहली से भी बढ़िया


IND vs SA 3rd ODI: क्रिकेट फैंस के लिए 6 दिसंबर यानी आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही वनडे सीरीज का आखिरी वनडे विशाखापट्टनम में होने जा रहा है. इस मैच पर हर उस क्रिकेट फैन को नजर है, जो इस खेल से प्यार करता है. सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर खड़ी है. यह वजह है कि तीसरा मैच एक फाइनल की तरह होगा, जो सीरीज की दिशा तय करेगा. जो भी टीम जीतेगी वो सीरीज अपने नाम कर लेगी. ‘डू ऑर डाय’ वाले इस मैच में टीम इंडिया के पास एक ऐसा बल्लेबाज है, जो अकेले के दम पर साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी लाइनअप को ध्वस्त करने की क्षमता रखता है. खासकर सीरीज डिसाइडर मैच में उसके आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि वो विराट कोहली से भी खतरनाक है.

आखिर कौन है ये मैच विनर?

यहां जिसकी बात हो रही है वो कोई और नहीं बल्कि हिटमैन यानी रोहित शर्मा हैं. रोहित को बड़े मैचों का खिलाड़ी कहा जाता है. वो हाई-प्रेशर मुकाबलों में भारत के मैच विनर रहे हैं. जब बात सीरीज डिसाइडर मैचों की आती है तो रोहित का बल्ला रनों की बारिश करता है. वो कई दफा अकेले के दम पर मैच का रुख भी पलट चुके हैं.

सीरीज डिसाइडर मैचों और खतरनाक साबित होते हैं रोहित

आंकड़े बताते हैं कि रोहित शर्मा का प्रदर्शन तब सबसे खतरनाक हो जाता है, जब मैच ‘सीरीज डिसाइडर’ हो. ऐसे मैचों में उन्होंने 15 पारियों में 52.73 की औसत से 791 रन ठोक रखे हैं. हाई स्कोर 209 रन है. इसमें 3 शतक भी शामिल हैं. ये आंकड़े बताते हैं कि दबाव बढ़ते ही रोहित का खेल निखरता है चाहे बड़ा स्कोर बनाना हो या फिर टारगेट चेज करना, रोहित कई बार अकेले के दम पर भारत को जीत दिला चुके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


अफ्रीका के खिलाफ कैसे हैं रोहित के आंकड़े?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी रोहित का रिकॉर्ड धमाकेदार है. उन्होंने 28 मैचों में उन्होंने 877 रन बनााए हैं. जिसमें शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं. यानी अफ्रीका की गेंदबाजी उन्हें खूब रास आती है. डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. यहां शॉट्स आसानी से निकलते हैं और रोहित जैसी टाइमिंग वाले खिलाड़ी के लिए ये परिस्थितियां बिल्कुल सही हैं. ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर यहां रोहित का बल्ला चल गया तो फिर साउथ अफ्रीका का कोई भी गेंदबाज उन्हें रोक नहीं पाएगा.

विराट का भी दबदबा, लेकिन रोहित के आंकड़े उनके बेहतर

सीरीज डिसाइडर मैचों में विराट भी मैच विनर हैं, लेकिन रोहित के आंकड़े उनसे ज्यादा बढ़िया हैं. विराट ने सीरीज को डिसाइड करने वाले मैचों की 14 पारियों में 595 रन बनाए हैं. औसत 42 प्लस का है. रोहित के अलावा अफ्रीका के लिए विराट कोहली भी बड़ा खतरा हैं, क्योंकि वो इस सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं. पहले दोनों मैचों में शतक लगाया और कुल 237 रन बनाए. अब तीसरे मैच में भी वो शतक लगाना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें: 39 छक्के 14 चौके…T20 में ठोका तिहरा शतक…इस भारतीय खिलाड़ी के सामने गेंदबाजों ने मांगी थी रहम की भीख!



Source link