IND vs SA: रोहित शर्मा मैदान पर होते हैं तो फैंस के लिए मैच में चार चांद लग जाते हैं. रोहित के मजेदार अंदाज का लुत्फ फैंस खूब उठाते हैं. भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे में भी रोहित का अंदाज चर्चा में रहा. रोहित शर्मा कुलदीप यादव की DRS मांग पर टांग खींचते नजर आए. पारी खत्म होने के बाद कुलदीप ने भी इस मामले पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने स्वीकार किया कि डीआरएस के मामले में वह काफी बुरे हैं.
कुलदीप की कमाल की गेंदबाजी
तीसरे वनडे में कुलदीप यादव की तरफ से कसी हुई गेंदबाजी देखने को मिली. उन्होंने 4 अहम विकेट लेकर मेहमान टीम की कमर तोड़कर रख दी. पूरी साउथ अफ्रीका की टीम 270 पर सिमट गई. कुलदीप के स्पैल के दौरान कुछ मजेदार मूमेंट्स भी देखने को मिले जब रोहित के रिमांड पर कुलदीप चढ़े. कुलदीप अक्सर कप्तान को जबरदस्ती DRS लेने के लिए मजबूर करते दिखते हैं, लेकिन उनकी जिद रोहित के सामने नहीं चलती है. इस बार भी रोहित रोड़ा बन गए.
रोहित का रिएक्शन वायरल
अफ्रीका की पारी के 45वें ओवर में कुलदीप ने दूसरी गेंद एनगिडी को मात दी और गेंद पैड पर लगी. इतने में कुलदीप केएल राहुल की तरफ डीआरएस का इशारा करने लगे. लेकिन स्लिप में फील्डिंग कर रहे रोहित शर्मा ने कुलदीप की चालाकी पकड़ी और हंसते हुए कहा उनकी मांग खारिज कर दी. जिसके बाद कुलदीप निराश नजर आए और फिर गेंदबाजी करने लगे.
(@CricCrazyJohns) December 6, 2025
ये भी पढे़ं.. IND vs SA: फिफ्टी चूके.. लेकिन फिर भी छा गए टेम्बा बावुमा, ODI में हासिल की बड़ी उपलब्धि
क्या बोले कुलदीप यादव?
रोहित शर्मा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल है. पारी खत्म होने के बाद कुलदीप यादव ने कहा, ‘DRS में मैं बहुत बुरा हूँ. रोहित भाई अक्सर मेरी टांग खींचते रहते हैं. केएल भाई स्टंप के पीछे बहुत अच्छे हैं और आपको स्टंप के पीछे ऐसे लोगों की ज़रूरत होती है जो आपको गाइड करें. जब भी मैं गेंदबाजी करता हूं तो पैड्स को टारगेट करता हूं ऐसे में मुझे लगता है कि हर गेंद पर विकेट है. एक गेंदबाज के तौर पर आपको हर नॉट आउट, आउट ही लगता है.’