MP की इकलौती हेरिटेज ट्रेन बंद, दिसंबर में घूमने का प्लान बना चुके हजारों यात्री उदास, वजह जान लगेगा झटका

MP की इकलौती हेरिटेज ट्रेन बंद, दिसंबर में घूमने का प्लान बना चुके हजारों यात्री उदास, वजह जान लगेगा झटका

Last Updated:

Patalpani-Kalakund Heritage Train: मध्य प्रदेश की इकलौती हेरिटेज ट्रेन करीब दो साल तक ट्रैक पर नहीं दौड़ेगी. पातालपानी से कालाकुंड तक खूबसूरत वादियों, झरनों और सुरंगों से गुजरने वाला यह रोमांचक सफर रेलवे ने तय समय से पहले ही बंद कर दिया है. दिसंबर में जिस यात्रा का आनंद लेने हजारों सैलानी तैयार थे, अब उन्हें लंबा इंतजार करना होगा. जानें वजह

ठंड और बरसात के मौसम में निमाड़ और मालवा की खूबसूरत वादियों का दीदार कराने वाली मध्य प्रदेश की इकलौती हेरिटेज ट्रेन अब अगले दो साल तक नहीं चल पाएगी. रेलवे ने इस बार तय समय से पहले ही इसका संचालन बंद कर दिया है. दिसंबर में जिन पर्यटकों ने पातालपानी से कालाकुंड तक इस मनमोहक सफर का प्लान बनाया था, उन्हें अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ेगा.

Madhya Pradesh heritage train, Best tourist places in MP, Patalpani heritage corridor, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news, Indian railway

यह हेरिटेज ट्रेन हर साल मानसून में प्राकृतिक सौंदर्य दिखाने के लिए चलाई जाती है. निमाड़ और मालवा के बीच विंध्याचल पर्वत की वादियों से गुजरने वाली यह ट्रेन पातालपानी और कालाकुंड के बीच चलती है. इस साल इसकी शुरुआत 26 जुलाई को हुई थी और हर वीकेंड ट्रेन पर्यटकों को हरे-भरे जंगलों का बेहतरीन अनुभव करा रही थी.

Madhya Pradesh heritage train, Best tourist places in MP, Patalpani heritage corridor, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news, Indian railway

ट्रेन का सफर पातालपानी रेलवे स्टेशन से शुरू होकर कालाकुंड तक जाता है. पूरी यात्रा में झरने, पहाड़ और गहरी घाटियां एक से बढ़कर एक नज़ारे दिखाती हैं. खास बात ये कि यह ट्रैक सिर्फ मानसून और ठंड में ही अपनी असली खूबसूरती दिखाता है, जब बादल पहाड़ों को छूते हुए गुजरते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Madhya Pradesh heritage train, Best tourist places in MP, Patalpani heritage corridor, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news, Indian railway

सफर के दौरान यात्रियों को चार सुरंगें, एक वैली ब्रिज और कई रोमांचक मोड़ देखने को मिलते हैं. यह पूरा रास्ता किसी फिल्मी दृश्य जैसा लगता है, जहां हर मोड़ पर एक नया वादियों वाला फ्रेम बनता है. यही कारण है कि पर्यटक इस सफर को बार-बार दोहराना पसंद करते हैं.

Madhya Pradesh heritage train, Best tourist places in MP, Patalpani heritage corridor, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news, Indian railway

यात्रा की शुरुआत में ही पातालपानी वॉटरफॉल नजर आता है. मानसून में यह झरना पूरी रफ्तार से बहता है और ट्रेन के करीब से ही इसकी गर्जना सुनाई देती है. कई पर्यटक सिर्फ इस झरने की एक झलक पाने के लिए ही हेरिटेज ट्रेन का टिकट बुक करते.

Madhya Pradesh heritage train, Best tourist places in MP, Patalpani heritage corridor, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news, Indian railway

रास्ते में टंट्या भील व्यू पॉइंट जैसे ऐतिहासिक स्थान भी आते हैं. यहां ट्रेन कुछ देर के लिए रुकती है ताकि पर्यटक फोटो खींच सकें और प्रकृति के बीच समय बिता सकें. हर साल इस ट्रेन में पचास हजार से ज्यादा लोग सफर करते हैं और इस बार भी हजारों यात्री रोमांचक अनुभव ले चुके थे.

Madhya Pradesh heritage train, Best tourist places in MP, Patalpani heritage corridor, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news, Indian railway

फिलहाल, रतलाम रेलवे मंडल पातालपानी–कालाकुंड सेक्शन में हेरिटेज कॉरिडोर बनाने जा रहा है. मीटर गेज के साथ ब्रॉडगेज लाइन भी डाली जाएगी. इसी के चलते ट्रेन का संचालन बंद कर दिया है. इसी कारण पर्यटकों को करीब दो साल तक इस खूबसूरत सफर का इंतजार करना पड़ेगा.

Madhya Pradesh heritage train, Best tourist places in MP, Patalpani heritage corridor, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news, Indian railway

अभी ट्रेन सिर्फ शनिवार और रविवार को ही चलती है. सिर्फ एक फेरा लगाती है, जिसे अब बढ़ाकर प्रतिदिन तीन फेरे करने की योजना बनाई गई है. दो साल बाद ट्रेन के फिर शुरू होने पर सुबह 7 से 10, दोपहर 11 से 2 और फिर 3 से 5 बजे तक ट्रेन के तीन चरण प्रस्तावित किए गए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक इसका लुफ्त उठा सकें.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

MP की इकलौती हेरिटेज ट्रेन बंद, हजारों यात्री उदास, वजह जान लगेगा झटका

Source link