1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नमस्कार, आज ‘जॉब & एजुकेशन बुलेटिन’ की टॉप जॉब्स में बिहार तकनीकी सेवा आयोग में 1907 भर्तियों समेत 3 नौकरियां। करेंट अफेयर्स में जानकारी लाल किले में UNESCO की बैठक समेत अन्य खबरों की। टॉप स्टोरी में बात रायबरेली के स्कूल में बच्चों से मजदूरी करवा रही प्रिंसिपल के वायरल वीडियो की।
टॉप स्टोरी
1. रायबरेली के स्कूल में ईंटें उठा रहे बच्चे, वीडियो वायरल
ये वीडियो उत्तर प्रदेश के रायबरेली, अमावां ब्लॉक के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल का है। वीडियो में प्रिंसिपल प्रतिभा सिंह खुद बच्चों से ईंटें उठवाकर इंटरलॉकिंग का काम करवा रही हैं।
वीडियो शुरू होते ही कैमरा चलते देख प्रिंसिपल वीडियो डिलीट करने को कह रही हैं। इसके बाद उन्होंने बच्चों को अंदर भेज दिया। मामले की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) राहुल सिंह तक पहुंचने पर उन्होंने इसका संज्ञान लिया है। राहुल सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।
2. परीक्षा पे चर्चा 2026 के रजिस्ट्रेशन शुरू
परीक्षा पे चर्चा के 9वें संस्करण के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। हर साल की तरह यह जनवरी 2026 में होगा। क्लास 6-12वीं तक के स्टूडेंट ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर इसमें रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 11 जनवरी 2026 है। इसमें पीएम मोदी देश भर के चुनिंदा 10 स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और टीचर्स से सीधे बातचीत करेंगे।

करेंट अफेयर्स
1. लाल किले में UNESCO की बैठक का उद्घाटन होगा

विदेश मंत्री एस जयशंकर इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
- 7 दिसंबर को UNESCO की बैठक का उद्घाटन होगा।
- ये बैठक 8 से 13 दिसंबर तक लाल किले में चलेगी।
- केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसकी जानकारी दी।
- उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि भारत UNESCO पैनल के सत्र की मेजबानी करेगा।
2. लेक्मे की पहली महिला चेयरपर्सन सिमोन टाटा का निधन

95 साल की थीं सिमोन दुनोयर।
- रतन टाटा की सौतेली मां और नोएल टाटा की मां सिमोन दुनोयर टाटा का 5 दिसंबर को निधन हो गया।
- स्विट्जरलैंड में जन्मीं सिमोन ने भारत आकर न सिर्फ टाटा परिवार में जगह बनाई, बल्कि कॉस्मेटिक ब्रांड लेक्मे को ग्लोबल बनाया।
- वो लेक्मे की पहली महिला चेयरपर्सन थीं।
3. प्रसार भारती ने रूस मीडिया के साथ MoU साइन किया
- भारतीय मीडिया प्रसार भारती ने संयुक्त स्टॉक कंपनी गजप्रोम-मीडिया, रूसी फेडरेशन के साथ न्यूज एक्सचेंज का MoU साइन किया।
- गजप्रोम के CEO अलेक्जेंडर जारोव और प्रसार भारती के CEO गौरव द्विवेदी ने MoU पर साइन किए।
4. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नगालैंड में 5 प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया

ज्योतिरादित्य सिंधिया 26वें हॉर्नबिल फेस्टिवल में हिस्सा लेने नगालैंड पहुंचे थे।
- 5 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नॉर्थ ईस्ट रीजन में ‘डेवलपमेंट ऑफ नॉर्थ ईस्टर्न रीजन मिनिस्ट्री’ के तहत 5 प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया।
- इसके लिए 645 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
- ये प्रोजेक्ट्स पावर, स्कूल शिक्षा और PWD से जुड़े हैं।
- इसके लिए 8 मेंबर्स की कमेटी भी बनाई गई है।
ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें...
टॉप जॉब्स
1. बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने 1907 पदों पर निकाली भर्ती
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर से वर्क इंस्पेक्टर सहित 1907 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 5 जनवरी 2026 तय की गई है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
वर्क इंस्पेक्टर :
- मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास।
- आईटीआई से ड्राफ्टमैन सिविल/सर्वेयर या प्लम्बर ट्रेड की परीक्षा पास की हो।
डेंटल हाइजीनिस्ट:
बायोलॉजी के साथ 12वीं पास, डेंटल हाइजीन में 2 साल का डिप्लोमा, बिहार स्टेट डेंटल काउंसिल द्वारा डेंटल हाइजीनिस्ट के तौर पर रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
हॉस्टल मैनेजर :
होटल मैनेजमेंट में डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से हॉस्पिटैलिटी/हॉस्टल मैनेजमेंट में क्वालिफिकेशन।
2. हरियाणा हेल्थ डिपार्टमेंट में 450 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
हरियाणा के हेल्थ डिपार्टमेंट ने 5 दिसंबर को ग्रुप ए, मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आप इसे ऑफिशियल वेबसाइट haryanahealth.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मेडिसिन और सर्जरी में ग्रेजुएशन की डिग्री।
- नेशनल मेडिकल कमीशन या भारत के किसी भी राज्य मेडिकल काउंसिल में बतौर परमानेंट मैडिकल प्रैक्टिशनर के तौर पर रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
- 10वीं या इससे ज्यादा हिन्दी/संस्कृत का नॉलेज होना चाहिए।
- एमडी/एमएस डिग्री/एनएमसी से मान्यता प्राप्त पीजी डिप्लोमा वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
3. असम में पुलिस कॉन्स्टेबल के 1,715 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (SLPRB), असम ने पुलिस कॉन्स्टेबल (सिपाही) भर्ती 2025 का नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 16 दिसंबर 2025 से हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
