अरे यार…मैं फिर से मोटा हो जाऊंगा…रोहित शर्मा ने नहीं मानी विराट की ये बात…मैच के बाद का मजेदार Video हो गया वायरल

अरे यार…मैं फिर से मोटा हो जाऊंगा…रोहित शर्मा ने नहीं मानी विराट की ये बात…मैच के बाद का मजेदार Video हो गया वायरल


Rohit Sharma funny video: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जितना मैदान पर गेंदबाजों के होश उड़ाने के लिए पहचाने जाते हैं उतना ही वो मैदान के बाहर चिल रहते हैं. फैंस कई बार रोहित शर्मा का मजाकिया अंदाज देख चुके हैं. अब उनका एक नया वीडियो वायरल हुआ है, जो भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच हुए तीसरे वनडे में मिली जीत के बाद का है. जैसे ही खिलाड़ी होटल पहुंचे तो वहां कुछ ऐसा हुआ, जिससे सभी की हंसी छूट गई. रोहित ने विराट कोहली की एक बात नहीं मानी और कुछ ऐसा कहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया…

टीम इंडिया ने  वनडे ससीरीज पर 2-1 से कब्जा किया. तीसरे वनडे में 9 विकेट से मिली शानदार जीत के बाद टीम होटल में खिलाड़ियों के लिए जश्न का छोटा सा कार्यक्रम रखा गया था. मुकाबले में शतक बनाने वाले यशस्वी जायसवाल को केक काटने के लिए कहा गया. यशस्वी ने केक काटा और सबसे पहले विराट कोहली को खिलाया. कोहली ने फिर उन्हें इशारे में कहा कि रोहित को भी खुलाओ. फिर जब जयासवाल केक लेकर हिटमैन की ओर बढ़े, तो रोहित ने हंसते हुए मजाकिया अंदाज में कहा ‘नहीं यार…फिर से मोटा हो जाऊंगा.’

विराट की बात भी नहीं मानी

वीडियो में दिख रहा है कि विराट कोहील ने भी रोहित से कहा कि ‘ केक कहा खा ले, लेकिन रोहित ने किसी की बात नहीं मानी और हंसते हुए वहां से निकल लिए.जब रोहित ने कहा कि नहीं यार फिर से मोटा हो जाऊंगा तो वहां मौजूद सभी खिलाड़ी हंस पड़े. यही छोटा सा मजेदार पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Add Zee News as a Preferred Source


रोहित ने क्यों नहीं खाया केक

दरअसल, रोहित शर्मा हाल के पिछले कुछ महीनों में खुद की फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है. टी20 और टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के बाद उन्होंने करीब 10 किलो वजन कम किया था. वो 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारी में जुटे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में बल्ले से कमाल दिखाने वाले रोहित चाहते हैं कि वो पूरी तरह फिट रहें. इसलिए उन्होंने केक नहीं खाया. उनका केके से दूरी बनाना फैंस को तुरंत समझ में आ गया.

रोहित-विराट ने किया कमाल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित ने 2 फिफ्टी के दम पर कुल 146 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 6 छक्के शामिल थे. आखिरी वनडे में उन्होंने 73 बॉल पर 75 रनों की पारी खेली. यह उनके वनडे करियर का 61वां अर्धशतक था, जिसमें दम पर रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20000 रन भी पूरे किए.वहीं कोहली ने इस सीरीज के तीन मैचों में 2 शतक और एक फिफ्टी के दम पर 302 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए.

ये भी पढ़ें: IND vs SA ODI: गेल, सचिन और ग्रीम स्मिथ का रिकॉर्ड स्वाहा तोड़ा…रोहित शर्मा ने इन 3 मामलों में रच दिया इतिहास



Source link