इंदौर में चाइना डोर से फिर हुए दो हादसे: बाइक से जाते समय युवक का गला कटा, खजराना में भी युवक का अंगूठा कटा – Indore News

इंदौर में चाइना डोर से फिर हुए दो हादसे:  बाइक से जाते समय युवक का गला कटा, खजराना में भी युवक का अंगूठा कटा – Indore News


इंदौर में रविवार शाम चाइना डोर से फिर दो हादसे हो गए। सेंट्रल कोतवाली इलाके में बाइक से जा रहे एक युवक का गला चाइना डोर से कट गया। वहीं दूसरे व्यक्ति के साथ खजराना में घटना हुई। जिसमें पैर के अंगूठे में चाइना की डोर उलझने से चोट लगी है। दोनों का एमवा

.

चाइना डोर से कटा युवक का गला।

मजदूर के पैर का अंगूठा कटा दूसरी घटना रविवार शाम रोबोट चौराहे के यहां हुई। यहां पर जीवन(27)पुत्र शिव निवासी सतवास के पैर में चाइना डोर आकर उलझी। इस दौरान उनके पैर का अंगूठा कट गया। उन्हें ज्यादा चोट लगने के चलते खून निकलने लगा। जीवन इस दौरान पैदल थे। वहां से जा रहे राहगीर उन्हें ज्यादा खून बहने के चलते रेवा अस्पताल ले गए। यहां से उन्हें एमवाय भेजा गया है। उनका आकस्मिक यूनिट में उपचार चल रहा है। चाइना डोर से चली गई थी छात्र की जान पिछले रविवार को चाइना डोर से तेजाजी नगर इलाके में एक छात्र गुलशन पुत्र रामकिशन की मौत हो गई थी। वह अपने भाई ओर दो दोस्तो के साथ रालामंडल घूमने गया था। इस दौरान वह बाइक से अपने घर जा रहा थ। तभी हादसे का शिकार हो गया। बाद में थाना इलाके को लेकर पुलिस उलझती रही। रात में अफसरों ने मामला कनाडिया थाने को सौंपा था।

ये खबर भी पढ़ें…

चाइना डोर से छात्र की मौत,एक्सपर्ट बोले- घाव बेहद दुर्लभ

इंदौर के रालामंडल बायपास पर चाइना डोर की चपेट में आने से 8वीं कक्षा के छात्र गुलशन की मौत हो गई। हादसा रविवार को कनाड़िया थाना इलाके में तेजाजी नगर बायपास पर हुआ। नाबालिग अपने भाई अरुण, दोस्त विशाल और कृष्णा के साथ बाइक से रालामंडल घूमने गया था। लौटते वक्त रास्ते में अचानक पतंग का मांझा गुलशन की गर्दन में फंस गया। इससे उसे गहरा कट लगा। पूरी खबर पढ़ें



Source link