Last Updated:
Kuldeep Yadav Reaction on DRS: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज आखिरी मुकाबले में कुलदीप यादव ने चार विकेट अपने नाम किए. मैच में कुलदीप यादव का डीआरएस को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुलदीप कप्तान को डीआरएस लेने के लिए मना रहे हैं, लेकिन रोहित का इस पर जो रिएक्शन आया वो वायरल हो रहा है.
विशाखापत्तनम: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में डीआरएस को लेकर स्पिनर कुलदीप यादव का एक वीडियो खूब वायरल हुआ. इस वीडियो में रोहित शर्मा हंसते हुए उन्हें डीआरएस लेने से मना करते हुए दिख रहे हैं. ये वीडियो विशाखापत्तनम में खेले गए तीसरे वनडे मैच का है. इस मैच में कुलदीप यादव ने कुल चार विकेट लिए थे. मैच के बाद उस घटना को लेकर कुलदीप यादव ने माना कि डीआरएस के मामले में उनका आकलन सही नहीं होता है.
उन्होंने यह बात साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे के दौरान सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा के साथ डीआरएस को लेकर मजाकिया बातचीत के संदर्भ में कही जिसकी काफी चर्चा हो रही थी. पहली स्लिप में फील्डिंग करते हुए रोहित ने कुलदीप को अपील करने और कप्तान केएल राहुल पर डीआरएस लेने का दबाव बनाने से रोकने के लिए कम से कम तीन बार हस्तक्षेप किया और इस दौरान वह मुस्कुरा रहे थे.
डीआरएस को लेकर क्यों कन्फ्यूज रहते हैं कुलदीप?
कुलदीप ने बीसीसीआई के वीडियो में कहा, ‘‘साफ जाहिर है कि डीआरएस लेने के मामले में मेरा आकलन सही नहीं रहता. मुझे लगता है कि एक डीआरएस मेरे लिए आरक्षित रहता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक गेंदबाज होने के कारण आपको हमेशा यह लगता है कि यह आपका विकेट है, यह आउट है. लेकिन रोहित भाई, केएल भाई, वे विकेट के पीछे खड़े होते हैं इसलिए उन्हें बेहतर अंदाजा होता है कि गेंद स्टंप्स को छोड़कर जा रही है या नहीं. गेंद की ऊंचाई और प्रभाव के बारे में उन्हें बेहतर जानकारी होती है.’’ कुलदीप ने कहा, ‘‘लेकिन मैं हमेशा यही सोचता हूं कि बल्लेबाज आउट हो गया है.’’ कुलदीप ने इस मैच में चार विकेट लिए, जिससे भारत ने साउथ अफ्रीका को 270 रन पर आउट करने के बाद आसानी से लक्ष्य हासिल कर दिया था.
🗣️ You need to have those people around to guide you to calm down 👌
उन्होंने कहा, ‘‘केवल दो डीआरएस होते हैं, इसलिए आपको सही मार्गदर्शन के लिए ऐसे लोगों की जरूरत होती है, अन्यथा आप डीआरएस को बर्बाद कर सकते हैं. इसलिए मुझे यह बताने के लिए उन्हें भी श्रेय देना चाहिए कि डीआरएस का बुद्धिमानी से उपयोग किया जाए और हम यह नहीं सोचें कि हमने उन्हें बर्बाद कर दिया है.’’ कुलदीप ने कहा, ‘‘रोहित भाई हमेशा वहां मौजूद रहते हैं. वह मुझसे पूछते हैं कि मैं इस लाइन के बारे में क्या सोचता हूं. जहां तक गेंद की ऊंचाई का सवाल है तो मैं उसका अंदाजा लगा सकता हूं लेकिन गेंद की लाइन और उसके प्रभाव को लेकर फैसला बड़ा महत्वपूर्ण होता है.’’
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें