थाना पदमनगर पहुंचे हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी।
खंडवा में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता इंदौर के नवलखा क्षेत्र की रहने वाली है और दसवीं क्लास की छात्रा हैं। मामले में शिकायत पर रविवार रात में थाना पदमनगर पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने अपनी
.
इधर, मामले की जानकारी मिलने पर थाने पहुंचे हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने प्रकरण में लव जिहाद की धारा बढ़ाने की मांग की हैं। पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता के कोर्ट में बयान होने के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कहीं हैं। फिलहाल, पुलिस ने मारपीट, छेड़छाड़ सहित अश्लील कृत्य करने संबंधी धाराओं में सिंघाई तलाई निवासी एक नाबालिग केा आरोपी बनाया हैं।
छात्रा बोलीं- बस स्टैंड से बाइक पर बैठाकर ले गया
15 वर्षीय छात्रा ने बताया कि वह इंदौर में रहती है, वहीं पढ़ाई करती हैं। 5 दिसंबर को वह इटारसी में एक रिश्तेदार के यहां जाने के लिए खंडवा स्टेशन आई थी। साथ में उसकी एक सहेली भी थी। इटारसी में रिश्तेदार के घर से लौटने के बाद आज रविवार दोपहर के समय इंदौर जाने के लिए खंडवा के नये बस स्टैंड पर पहुंचे। जहां वह टॉयलेट गई, इस दौरान उसके मोबाइल पर उसके दोस्त को फोन आया। यह कॉल उसकी सहेली ने रिसीव किया और उसने बता दिया कि हम लोग खंडवा के बस स्टैंड पर है।
इतने में नाबालिग दोस्त बाइक लेकर बस स्टैंड पर पहुंच गया। कहने लगा कि तू मुझसे बात नहीं करती हैं। चलो दूर चलकर बात करते है, उसके साथ बाइक पर एक छोटी बच्ची भी आई थी। जिसके चलते हमने विश्वास कर लिया और वह मुझे और मेरी सहेली को बाइक पर बैठाकर किशोर कुमार समाधिस्थल तरफ ले गया। जहां सहेली को उतार दिया और फिर मुझे नक्षत्र गार्डन तरफ ले गया। रेलवे पटरी के किनारे सूनसान इलाके में ले जाकर मेरे साथ छेड़छाड़ की। फिर मारपीट करने लगा।
मैं घबराकर विरोध जताने लगी तो वह रेप करने की कोशिश करने लगा। मैं डर गई और वहां से भागकर रहवासी क्षेत्र में पहुंची। फिर मैंने मेरी सहेली को फोन करके कहा कि तू ऑटो से पदमनगर थाने पहुंच। मैं भी थाने आती हूं। उस दोस्त ने मेरे साथ गलत हरकत की है। उसकी पुलिस से कंप्लेंट करेंगे। इसके बाद छात्रा ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इधर, हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक माधव झा ने कहा कि, लव जिहाद के मामले बढ़ते जा रहे है। पुलिस को इस मामले में एक्शन लेना चाहिए।