टायर फटने से बड़ा हादसा! 50 फीट ऊपर उड़ा युवक, सीसीटीवी में कैद खौफनाक मंजर

टायर फटने से बड़ा हादसा! 50 फीट ऊपर उड़ा युवक, सीसीटीवी में कैद खौफनाक मंजर


X

टायर फटने से बड़ा हादसा! 50 फीट ऊपर उड़ा युवक, सीसीटीवी में कैद

 

arw img

मध्य प्रदेश के रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में उस समय अफरातफरी मच गई, जब ट्रक के टायर में हवा भरते वक्त जोरदार धमाका हो गया. टायर फटने से युवक शेराज खान करीब 50 फीट ऊपर उछलकर गिर पड़ा. हादसा इतना भीषण था कि उसके हाथ-पैर टूट गए. वह गंभीर रूप से घायल है. घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावह तस्वीरें साफ दिखाई दे रही हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि सूचना देने के बाद भी घंटों तक एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची. जिसके बाद घायल युवक को निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों की टीम शेराज खान का इलाज कर रही है, जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. वहीं सुरक्षा व्यवस्था और एम्बुलेंस सेवा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

टायर फटने से बड़ा हादसा! 50 फीट ऊपर उड़ा युवक, सीसीटीवी में कैद



Source link