बाइक को मालवाहक ने मारी टक्कर, महिला की मौत: पति गंभीर घायल, आरोपी ड्राइवर फरार; शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में हादसा – Shahdol News

बाइक को मालवाहक ने मारी टक्कर, महिला की मौत:  पति गंभीर घायल, आरोपी ड्राइवर फरार; शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में हादसा – Shahdol News



मालवाहक वाहन की टक्कर से 2 लोग घायल हो गए। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में घायल महिला की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना ब्यौहारी-शहडोल मार्ग पर हनुमान घाटी के पास हुई। दरअसल, एक तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी।

.

हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी हुए थे घायल

टिहकी निवासी कल्ला कोल अपनी पत्नी विमला कोल (35) के साथ बाइक से ग्राम साखी की ओर से लौट रहे थे। इसी दौरान मालवाहक वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए।

ब्यौहारी अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय हादसा

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को ब्यौहारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने विमला कोल की स्थिति गंभीर बताते हुए उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, मेडिकल कॉलेज ले जाने की तैयारी के दौरान ही विमला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हादसे में घायल कल्ला कोल का ब्यौहारी अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। ब्यौहारी पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मालवाहक वाहन चालक मौके से फरार

पुलिस के अनुसार, टक्कर मारने के बाद मालवाहक वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय जानकारी के आधार पर फरार वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया है।



Source link