भारत-साउथ अफ्रीका ODI सीरीज खत्म, अब विराट-रोहित की कितने दिन बाद होगी वापसी?

भारत-साउथ अफ्रीका ODI सीरीज खत्म, अब विराट-रोहित की कितने दिन बाद होगी वापसी?


Last Updated:

When Virat Kohli and Rohit Sharma play next match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है. टीम इंडिया ने प्रोटियाज टीम को 2-1 से हराया. सीरीज के दौरान विराट कोहली ने दो शतक लगाए जबकि रोहित शर्मा ने दो अर्धशतकीय पारी खेली. दोनों अब जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे.

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली

नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है. टीम इंडिया ने 2-1 से इसे अपने नाम कर टेस्ट सीरीज में मिली हार का दर्द कुछ हद तक कम किया है. सीरीज के दौरान विराट कोहली का बल्ला जमकर चला और उन्होंने दो शतक जमाया. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी दो अर्धशतकीय पारी खेली. अब इस साल भारत कोई वनडे नहीं खेलने वाला लिहाजा टीम इंडिया के ये दोनों धुरंधर अगले साल ही मैदान नीली जर्सी में नजर आएंगे. रोहित और विराट अब भारत के लिए जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे.

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने साल 2025 के अपने सारे इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं. भारत ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म की. सीरीज के दौरान दोनों भारतीय दिग्गज शानदार फॉर्म में नजर आए. कोहली ने पहले दो वनडे में लगातार शतक जड़े, जिसमें उन्होंने 135 और 102 रन बनाए. वहीं, रोहित ने पहले मैच में 57, दूसरे में 14 और सीरीज के निर्णायक मुकाबले में 75 रन बनाए.

कितने दिन बाद होगी रोहित और विराट की वापसी?

रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सिर्फ वनडे ही खेलते हैं. दोनों ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलने के बाद अब दोनों अगले साल जनवरी के दूसरे हफ्ते में मैदान पर खेलते नजर आएंगे. भारत अब अगली वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा. 11 जनवरी से वडोदरा में इसकी शुरुआत होगी. इसके बाद भारतीय टीम राजकोट और इंदौर में मेहमान टीम के साथ मुकाबले खेलेगी. अब से 35वें दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा.

क्या कोहली और रोहित विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे?

दिल्ली और मुंबई के लिए टीमों का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली और रोहित दोनों के विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने की संभावना है. साल के अंत यानी इसी महीने के आखिर में इसकी शुरुआत होगी. 24 दिसंबर से 18 जनवरी के बीच टूर्नामेंट खेला जाना है. इस साल जनवरी से बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने का निर्देश दिया था. इसी साल विराट और रोहित ने दिल्ली और मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी का एक मैच भी खेला था.

अब दोनों खिलाड़ी 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक खेलना चाहते हैं, इसलिए उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी में नियमित रूप से खेलना होगा. विराट का टूर्नामेंट में खेलना तय है, वहीं रोहित भी मुंबई के लिए खेलने को तैयार हैं, हालांकि औपचारिक घोषणा का इंतजार है.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

भारत-साउथ अफ्रीका ODI सीरीज खत्म, अब विराट-रोहित की कितने दिन बाद होगी वापसी?



Source link