युवती की आत्महत्या, युवक पर मामला दर्ज: फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देता था आरोपी – Gwalior News

युवती की आत्महत्या, युवक पर मामला दर्ज:  फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देता था आरोपी – Gwalior News



ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने इस मामले में शनिवार एक युवक पर मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक युवती का दोस्त बताया जा रहा है, जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

.

यह घटना ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र के हसनपुरा में 27 नवंबर को हुई थी। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि युवती की दोस्ती उसी गांव के हरेंद्र जाटव से थी। उनके बीच बातचीत होती थी, लेकिन कुछ समय से विवाद चल रहा था। युवती कथित तौर पर मानसिक रूप से परेशान थी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।

युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि हरेंद्र जाटव उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। आरोपी के पास युवती के कुछ निजी वीडियो और तस्वीरें थीं। वह इन तस्वीरों और वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देता था।

इसके अलावा, वह युवती से पैसों की मांग करता था और उसे लगातार फोन करके परेशान करता था। बिजौली थाना प्रभारी आसिफ मिर्जा बेग ने पुष्टि की कि युवती ने आत्महत्या की थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।



Source link