रोज चारे में 50 ग्राम मिला दें ये नमकीन चीज, ठंड में 3-4 लीटर दूध देने वाली गाय-भैंस भर देंगी बाल्टी

रोज चारे में 50 ग्राम मिला दें ये नमकीन चीज, ठंड में 3-4 लीटर दूध देने वाली गाय-भैंस भर देंगी बाल्टी


Last Updated:

Winter Animal Care: सर्दियों में अक्सर गाय-भैंस का दूध कम हो जाता है, जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है. ऐसे में विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा बताए गए कुछ आसान घरेलू नुस्खे पशुओं की सेहत सुधारने और दूध उत्पादन बढ़ाने में मदद करेंगे. जानें…

Animal Husbandry: ठंड बढ़ते ही न सिर्फ इंसान, बल्कि पशु भी तापमान में आए बदलाव का असर झेलते हैं. कई बार गाय-भैंस दूध देना कम कर देती हैं, जिससे पशुपालकों की चिंता बढ़ जाती है. अगर आपके पशुओं के साथ ऐसा हो रहा है, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं. पशु चिकित्सक डॉ. अजय रघुवंशी ने ऐसा घरेलू नुस्खा बताया है, जिसे भरपूर दूध उत्पादन होगा.

पक्का बढ़ जाएगा दूध
डॉ. रघुवंशी बताते हैं कि ठंड में पशुओं की पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है, जिसके कारण वे कम दूध देते हैं. इसे सही करने के लिए पशुपालक रोजाना चारे में 50 ग्राम सेंधा नमक मिलाकर खिलाएं. सेंधा नमक पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और शरीर में जरूरी मिनरल्स की कमी को पूरा करता है. इससे दूध उत्पादन क्षमता स्वाभाविक रूप से बढ़ती है. डॉक्टर के अनुसार, जो पशु सामान्यतः 3-4 लीटर दूध देते हैं, वे इस नुस्खे से 6-7 लीटर तक दूध देने लगते हैं.

ठंड में गुड़ भी खिलाएं और ये काम भी जरूरी
आगे बताया, सेंधा नमक के साथ-साथ पशुओं को हर दिन चारे में 250 ग्राम गुड़ भी खिलाना चाहिए. गुड़ शरीर में गर्माहट बनाए रखता है और ऊर्जा बढ़ाता है, जिससे पशु ठंड में भी स्वस्थ रहते हैं. इसके अलावा रात के समय पशुओं के पास अलाव जलाना या उन्हें टाट के बोरे से ढकना भी जरूरी है. इससे उन्हें ठंड नहीं लगती और पाचन ठीक रहता है, जिसका सीधा असर दूध पर पड़ता है.

चारा देते समय ये सावधान
पशु चिकित्सक ने चेतावनी दी कि जहां पशु रहते हैं वहां गंदगी, नमी और जमा पानी बिल्कुल न रहने दें. गंदगी से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. ठंड में यह खतरा और बढ़ जाता है. इन्फेक्शन होने पर पशु बीमार पड़ते हैं और दूध उत्पादन घट जाता है. चारा देते समय भी सावधानी रखें कि उसमें कोई कीड़ा या जहरीला पदार्थ न हो, क्योंकि सर्दियों में खराब चारा तेजी से बीमारी फैलाता है.

अगर, पशुपालक इन सरल बातों और घरेलू नुस्खों को रूटीन में शामिल कर लें, तो ठंड में भी पशु बाल्टी भरकर दूध दे सकते हैं और उनकी सेहत भी बेहतर बनी रहती है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homeagriculture

चारे में 50 ग्राम मिला दें ये नमकीन चीज, ठंड में बाल्टी भर दूध देंगी गाय-भैंस



Source link