रोहित को कोहली ने लगाया गले, गंभीर के हाथ बढ़ाने पर जो किया वो देखने लायक था

रोहित को कोहली ने लगाया गले, गंभीर के हाथ बढ़ाने पर जो किया वो देखने लायक था


Last Updated:

Virat Kohli’s ‘Gautam Gambhir Moment: भारत ने साउथ अफ्रीका को 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराया. विराट कोहली ने सीरीज के दौरान 2 सेंचुरी लगाई और आखिरी मुकाबले में भी जीत दिलाकर नॉट आउट लौटे. मैच के बाद कोहली और गौतम गंभीर का हैंडशेक चर्चा में है.

तीसरे वनडे में जीत के बाद गौतम गंभीर और विराट कोहली ने मिलाया हाथ

नई दिल्ली.  साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय फैंस को जिस तरह के वनडे सीरीज की उम्मीद थी वैसा ही देखने को मिला. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने ओपनिंग में आकर रन बनाए और विराट कोहली ने को धमाका ही कर दिया. दो सेंचुरी ठोकते हुए सीरीज में सबसे ज्यादा रन बना दिए. आखिरी मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम कर भारत ने साउथ अफ्रीका को 2-1 से हराया. जश्न के माहौल के बीच कोहली और गौतम गंभीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें फैंस कोहली की बॉडी लैंग्वेज पर चर्चा करने लगे जब वह भारत के हेड कोच गंभीर से मिले.

जब भारत ने विशाखापत्तनम में 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल किया तो कोहली ने अपने सभी साथियों और सपोर्ट स्टाफ से गले मिलकर और हाथ मिलाकर जीत का जश्न मनाया. मैदान से बाहर निकलते वक्त कोच गौतम गंभीर भी बाकी खिलाड़ियों के साथ लाइन में खड़े होकर बधाई देने पहुंचे थे. विराट कोहली ने यहां कोच से हाथ तो मिलाया लेकिन उसके बाद जैसे रोहित शर्मा के लगे लगे वो गरमजोशी गंभीर के साथ नजर नहीं आई. कई फैंस ने कोहली की बॉडी लैंग्वेज में फर्क देखा जब उन्होंने अपने साथियों को गले लगाया और जब वह गंभीर से मिले. भारतीय बल्लेबाज कोहली अपने साथियों से गले मिलते हुए मुस्कुराते नजर आए. गंभीर के साथ कोहली का हैंडशेक और गले मिलना कई लोगों को ठंडा सा लगा.



Source link