Last Updated:
नई दिल्ली. पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार (6 दिसंबर) को 75 रन बनाए और यशस्वी जायसवाल (116 नाबाद) के साथ पहले विकेट के लिए 155 रन की साझेदारी की. इस पारी की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की. विशाखापट्टनम में खेले गए सीरीज के निर्णायक मुकाबले में रोहित ने 7 चौके और 3 छक्के लगाए. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को मैच से बाहर कर दिया और भारत ने नौ विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.
भारतीय टीम सीरीज का दूसरा मुकाबला हारकर करो या मरो की स्थिति में थी लेकिन आखिरी मैच जीतकर 2-1 से इसे अपने नाम किया. सीरीज जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने होटल में केक काटकर जश्न मनाया. विराट कोहली के साथ मैदान पर अपने पहले वनडे शतक को सेलिब्रेट करने वाले जायसवाल ने केक काटा. बतौर सीनियर उन्होंने इस युवा ओपनर को खास मौका दिया. केक काटने का चाकू हाथ में देकर खुद एक तरफ खड़े हो गए और ताली बजाई. रोहित शर्मा वहीं पास से जाने लगे तो यशस्वी ने उनको केक खिलाना चाहा लेकिन उन्होंने खाने से इनकार कर दिया.
After India’s win in Vizag, the team was celebrating at the hotel by cutting a victory cake. When Jaiswal went to feed the cake to Rohit Sharma, Rohit said, “nahi bhai, me Mota ho jauga vapas”😭❤️