लियोनेस मेसी पड़े मुलर पर भारी, इंटर मियामी को दिलाया पहला एमएलएस कप खिताब

लियोनेस मेसी पड़े मुलर पर भारी, इंटर मियामी को दिलाया पहला एमएलएस कप खिताब


Last Updated:

Lionel Messi Inter Miami Major League Soccer Cup: फोर्ट लॉडरडेल में मेसी ने इंटर मियामी को वैंकूवर व्हाइटकैप्स पर 3-1 से जीत दिलाई, एमएलएस कप फाइनल जीतकर अपने करियर की 47वीं ट्रॉफी हासिल की.

ख़बरें फटाफट

लियोनेल मेसी

फोर्ट लॉडरडेल: थॉमस मुलर ने लियोनेल मेसी के साथ लंबे समय से चली आ रही अपनी प्रतिद्वंद्विता में अक्सर बाजी मारी है, लेकिन मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) कप फुटबॉल प्रतियोगिता के शनिवार को खेले गए फाइनल में अर्जेंटीना की स्टार की तूती बोली.

मुलर और मेसी के बीच हुए 10 मुकाबलों में से जर्मनी के स्टार ने सात में जीत हासिल की है. मुलर की मौजूदगी में जर्मन टीम ने विश्व कप में दो बार मेसी और अर्जेंटीना को बाहर किया है.लेकिन शनिवार को अर्जेन्टीना के सुपर स्टार ने इंटर मियामी को एमएलएस कप फाइनल में मुलर की वैंकूवर व्हाइटकैप्स पर 3-1 से जीत दिलाई. इस तरह से मेसी ने अपने करियर की 47वीं ट्रॉफी के साथ अपने तीसरे मेजर लीग सॉकर सत्र का समापन किया.

मेसी ने मैच के बाद कहा, ‘तीन साल पहले मैंने एमएलएस में आने का फैसला किया और आज हम एमएलएस चैंपियन हैं. पिछले साल हम लीग में जल्दी बाहर हो गए थे लेकिन इस साल एमएलएस जीतना हमारा मुख्य लक्ष्य था.’

मेसी ने 72वें मिनट में रोड्रिगो डी पॉल को गेंद देकर गोल करने में मदद की, इसके बाद उन्होंने स्टॉपेज टाइम में एक और गोल करने में योगदान देकर इंटर मियामी को फ्रेंचाइजी इतिहास में पहली बार चैंपियनशिप दिलाई. मेसी और मुलर दोनों ही विश्व कप और चैंपियंस लीग विजेता हैं. दोनों क्लब विश्व कप विजेता भी हैं.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homesports

लियोनेस मेसी पड़े मुलर पर भारी, इंटर मियामी को दिलाया पहला एमएलएस कप खिताब



Source link