भारत ने साउथ अफ्रीका को विशाखापत्तनम में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में 61 गेंद बाकी रहते 9 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया ने इसी के साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका को 2-1 से मात दी है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने 45 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली. विराट कोहली ने 144.44 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 6 चौके और 3 छक्के उड़ाए.
विराट ने की सचिन के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
विराट कोहली ने इस दौरान महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली 14500 रन पूरे करने वाले दुनिया के केवल दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं. इससे पहले दुनिया में केवल सचिन तेंदुलकर ही ऐसे क्रिकेटर थे, जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 14500 रन का आंकड़ा छुआ था. विराट कोहली के नाम अब वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 14557 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.
6 शतक… 63 छक्के और 1942 रन, भारत-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में बन गया महारिकॉर्ड, विराट का रहा दबदबा
वनडे में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है. सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 18426 रन बनाए हैं, जिसमें 49 शतक और 96 अर्धशतक शामिल हैं. विराट कोहली इस महान लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं. विराट कोहली ने 308 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 14557 रन बनाए हैं, जिसमें 53 शतक और 76 अर्धशतक शामिल हैं. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा ने 404 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 14234 रन बनाए हैं. कुमार संगकारा ने इस दौरान 25 शतक और 93 अर्धशतक ठोके हैं.
ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 18,426 रन
2. विराट कोहली (भारत) – 14,557 रन
3. कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 14,234 रन
4. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 13,704 रन
5. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 13,430 रन
ODI में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले बल्लेबाज
1. विराट कोहली (भारत) – 53 शतक
2. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 49 शतक
3. रोहित शर्मा (भारत) – 33 शतक
4. रिकी पोटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 30 शतक
5. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 28 शतक
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 34357 रन
2. कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 28016 रन
3. विराट कोहली (भारत) – 27975 रन
4. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 27483 रन
5. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 25957 रन
6. जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 25534 रन
7. राहुल द्रविड़ (भारत) – 24208 रन
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 100 शतक
2. विराट कोहली (भारत) – 84 शतक
3. रिकी पोटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 71 शतक
4. कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 63 शतक
5. जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 62 शतक