विराट ने यशस्वी को शतक जड़ने के बाद सिखाया सलमान भाई के तेरे नाम वाला स्टेप

विराट ने यशस्वी को शतक जड़ने के बाद सिखाया सलमान भाई के तेरे नाम वाला स्टेप


Last Updated:

Virat Kohli teaches Yashasvi Jaiswal Tere Naam dance: भारतीय टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ निर्णायक वनडे में नाबाद 116 रन बनाए. ये उनके वनडे करियर का पहला शतक था. विराट कोहली ने उनको इस खास मौके पर सलमान खान की फिल्म तेरे नाम का डांस स्टेप सिखाया.

यशस्वी जायसवाल को विराट कोहली ने पहले वनडे शतक पर सिखाया सलमान खान वाला डांस स्टेप

नई दिल्ली. 23 साल के यशस्वी जायसवाल को शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में ओपनिंग करने का मौका मिला. मुंबई के इस युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया. उन्होंने सीरीज के निर्णायक मुकाबले में नाबाद शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई. विशाखापत्तनम में शनिवार (6 दिसंबर) को खेले गए तीन मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में जायसवाल 116 रन बनाकर नाबाद रहे. शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला.

यशस्वी जायसवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में 121 गेंद का सामना करते हुए 12 चौके और 2 छक्के लगाए. उन्होंने116 रन की नॉट आउट पारी खेली और भारत को 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 39.5 ओवर में 9 विकेट से जीत दिलाई. जायसवाल ने 36वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया. जायसवाल ने अपने वनडे करियर का पहला शतक पूरा करने के लिए 111 गेंद लीं.



Source link