साल 2025 में ODI का बाजीगर कौन? कोहली-रोहित के बीच हुई कांटे की टक्कर, बाबर के खाते में इतने रन

साल 2025 में ODI का बाजीगर कौन? कोहली-रोहित के बीच हुई कांटे की टक्कर, बाबर के खाते में इतने रन


Year Ender 2025: साल 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. नया साल, नई उत्साह और नए अवसर लेकर आने के लिए तैयार है. इस साल क्रिकेट की दुनिया में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. 2025 में टीम इंडिया के दो धुरंधर रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर करोड़ों भारतीय फैंस का दिल चकनाचूर कर दिया. हालांकि, एकदिवसीय क्रिकेट में RO-KO की जोड़ी अभी भी धमाल मचा रही है. 

  1. साल 2025 में इंग्लैंड के जो रूट ने ODI में सबसे ज्यादा रन बनाए

  2. रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच कांटे की टक्कर हुई

  3. कोहली ने इस साल वनडे में 651 और रोहित ने 650 रन बनाए

Year Ender के इस स्पेशल आर्टिकल में आज नजर डालेंगे ODI के बाजीगर पर. आइए देखते हैं कि साल 2025 में किस बल्लेबाज ने इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. वहीं, लिस्ट में रोहित शर्मा और विराट कोहली किस नंबर पर हैं. ये भी देखेंगे कि पाकिस्तान के बाबर आजम RO-KO से आगे हैं या पीछे छूट गए हैं.

जो रूट ने बनाए सबसे ज्यादा रन

टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाने वाले जो रूट ने इस साल एकदिवसीय क्रिकेट में भी कमाल किया है. इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज ने 2025 में 15 मुकाबले खेले हैं. 3 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से रूट ने ODI में इस साल 808 रन बनाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 166 रहा है. लिस्ट में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरेल मिचेल हैं, जिन्होंने 2025 में 16 पारियों में 54.35 की औसत से 761 रन बनाए हैं. तीसरे स्थान पर स्कॉटलैंड के जॉर्ज मुन्से (735 रन), चौथे पर साउथ अफ्रीका के मैथ्यू ब्रीट्जके (706 रन) और 5वें नंबर पर वेस्टइंडीज के धाकड़ विकेट कीपर बल्लेबाज शाई होप (670 रन) हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


रोहित-कोहली के बीच हुई कांटे की टक्कर 

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद मिशन वर्ल्ड कप 2027 पर निकले रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच इस साल ODI में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. हिटमैन अपने साथी से सिर्फ एक रन पीछे रह गए. जी हां, विराट कोहली ने साल 2025 में 13 पारियों में 65.10 की अद्भुत औसत से खेलते हुए 651 रन बनाए. हैरान करने वाली बात ये भी है कि इन 13 पारियों में से दो में तो वो खाता भी नहीं खोल सके थे.

‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने इस साल वनडे इंटरनेशनल में 14 पारियां खेली और 50.00 की औसत से 650 रन बनाए. इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान ने दो शतक और चार अर्धशतक जड़े. रोहित ने इसी साल पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के ODI में सबसे ज्यादा छक्के मारने के रिकॉर्ड को भी तहस-नहस कर दिया.

ये भी पढ़ें: मेरी टीम में बुजदिल… ऑस्ट्रेलिया से हारकर आगबबूला हुए बेन स्टोक्स, इस बयान से क्रिकेट जगत हैरान

 

बाबर आजम के खाते में कितने रन?

साल 2025 में बाबर आजम भारत के दो धुरंधरों के आगे कहीं नहीं टिके. पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज ने 17 पारियां खेली और 34.00 की औसत से 544 रन बनाए. हालांकि, इस साल बाबर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लंबे समय से चले आ रहे शतक के सूखे का अंत किया. हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ मैच में उन्होंने सेंचुरी जड़ी थी.

ये भी पढ़ें: 87 साल से अटूट है टेस्ट क्रिकेट का ये महारिकॉर्ड, गंभीर को छोड़कर कोई भारतीय आसपास भी नहीं पहुंच सका

 



Source link