IPL 2026 Auction: फिर आईपीएल में कहर बरपाएंगे पृथ्वी शॉ? ये 2 बड़ी टीमें खोल सकती हैं खजाना

IPL 2026 Auction: फिर आईपीएल में कहर बरपाएंगे पृथ्वी शॉ? ये 2 बड़ी टीमें खोल सकती हैं खजाना


IPL 2026 Auction Prithvi Shaw: IPL 2026 की मिनी नीलामी 16 दिसंबर को होनी है. इस बार सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी भारतीय खिलाड़ी को लेकर है, तो वह हैं पृथ्वी शॉ. IPL 2025 में अनसोल्ड रहने के बाद शॉ ने घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की है. घरेलू क्रिकेट में पृथ्वी ने ऐसा जलवा दिखाया कि एक बार वो आईपीएल में नजर आ सकते हैं. इस साल बुच्ची बाबू टूर्नामेंट में शतक, फिर रणजी ट्रॉफी 2025-26 में रनों की बारिश और अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ताबड़तोड़ बैटिंग के बाद माना जा रहा है कि शॉ को 2 बड़ी टीमें टारगेट कर सकती हैं. नीलामी में KKR और मुंबई इंडियंस को तूफानी ओपनर की तलाश है और शॉ जिस तरह से खेल रहे हैं वो इन टीमों में ओपनर की कमी पूरी कर सकते हैं.

1. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) क्यों लगा सकती है बोली?

3 बार की चैंपियन KKR पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी. उसका पूरा फोकस चौथी ट्रॉफी पर कब्जा करना है. पिछले सीजन ये टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी. KKR ने क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज जैसे ओपनर्स को रिलीज कर दिया है. ऐसे में उन्हें एक विस्फोटक ओपनर की तलाश है. पृथ्वी शॉ यह जगह पूरी कर सकते हैं. पृथ्वी ना सिर्फ तेजी से शुरुआत दिलाते हैं बल्कि वो लंबी पारी खेलने की क्षमता भी रखते हैं.

2. मुंबई इंडियंस क्यों लगा सकती है बोली?

मुंबई इंडियंस को भी एक तूफानी ओपनर की तलाश है. रोहित शर्मा के साथ पिछले सीजन रियान रिकेल्टन ने ओपनिंग की थी, लेकिन वो उतना प्रभावित नहीं कर पाए थे. कुछ मैचों से बाहर भी रहे थे. हालांकि फिर भी रिकेल्टन को टीम ने रिटेन किया है. लेकिन ये माना जा रहा है कि मुंबई की टीम भारतीय ओपनर्स के विकल्प के तौर पर शॉ पर दांव लगा सकती है. मुंबई के पास बल्लेबाजी में फिलहाल रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, विल जैक्स, रॉबिन मिन्ज जैसे बल्लेबाज हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


पृथ्वी शॉ पर क्यों लग सकती है बड़ी बोली?

पृथ्वी शॉ इन दिनों घरेलू क्रिकेट के टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में खेल रहे हैं. महाराष्ट्र की कप्तानी करते हुए उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है. अब तक 6 मैचों में वो 164.22 के स्ट्राइक रेट से 179 रन बना चुके हैं. इनमें 2 पारियां 66-66 रनों की शामिल हैं. वो 27 चौके और 4 छक्के भी कूट चुके हैं. इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 मैचों की 7 पारियों में वो 67.14 की औसत से 470 रन बना चुके थे, जिसमें 1 शतक और 2 फिफ्टी शामिल थीं. हाई स्कोर 222 रन था. ये आंकड़े बता रहे हैं कि वो बढ़िया लय में हैं.

पृथ्वी शॉ 2025 में अनसोल्ड थे, देखिए उनके आंकड़े

पृथ्वी शॉ को आईपीएल के 79 मैचों का अनुभव है. पिछले सीजन वो दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज होने के बाद मेगा ऑक्शन में आए थे, लेकिन किसी भी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई थी. लिहाजा वो अनसोल्ड रह गए थे. इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कड़ी मेहनत की. अब तक वो 79 मैचों में 1892 रन बना चुके हैं. आईपीएल में हाई स्कोर 99 रन है. 14 अर्धशतक जमा चुके हैं. उन्हें पूरी उम्मीद है कि अगले सीजन के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन में उन पर अच्छी-खासी बोली लगेगी.

ये भी पढ़ें:



Source link