आ रही महिंद्रा ‘लोहालाट’ धांसू एसयूवी, सामने आया पहला टीजर, 5 जनवरी को होगी लॉन्च

आ रही महिंद्रा ‘लोहालाट’ धांसू एसयूवी, सामने आया पहला टीजर, 5 जनवरी को होगी लॉन्च


Last Updated:

Mahindra XUV 7XO First Teaser: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने XUV 7XO का टीज़र जारी किया, जो XUV700 का फेसलिफ्ट वर्जन है. SUV में नया डिजाइन, फीचर्स और वही इंजन सेटअप मिलेगा. कंपनी इस फेसलिफ्ट मॉडल को 5 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च करेगी. महिंद्रा XUV 7XO दरअसल महिंद्रा XUV700 का ही फेसलिफ्टेड वर्जन है जिसे कंपनी एक नए नाम से लॉन्च करने वाली है.

महिंद्रा XUV 700

नई दिल्ली. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी आने वाली XUV 7XO SUV का पहला टीज़र जारी कर दिया है, जो असल में XUV700 का फेसलिफ्टेड वर्जन है. यह SUV 5 जनवरी 2026 को लॉन्च होने वाली है. टीज़र में नई डिजाइन की हेडलाइट्स, बदला हुआ फ्रंट ग्रिल और कनेक्टेड टेललाइट्स दिखाई दे रही हैं. 2025 महिंद्रा XUV7XO में स्टाइलिंग और फीचर्स में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जबकि इंजन सेटअप मौजूदा ही रहेगा. महिंद्रा ने बीते वक्त में अपनी कई पॉपुलर कारों को बदले हुए नाम के साथ लॉन्च किया है. यही रणनीति कंपनी XUV700 फेसलिफ्ट के साथ भी अपना रही है.

महिंद्रा XUV7XO डिजाइन डिटेल्स
इस SUV का फ्रंट लुक XEV 9e से काफी इंस्पायर्ड लग रहा है, जिसमें नया ग्रिल, ट्विन-पॉड डिजाइन वाली हेडलाइट्स, बदला हुआ बंपर और नई LED DRL सिग्नेचर दी गई है. SUV में नए डिजाइन के, एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स भी मिल सकते हैं, हालांकि साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव नहीं होगा.रियर सेक्शन में नया कनेक्टेड फुल-विथ लाइट बार और बदला हुआ बंपर देखने को मिल सकता है. हालांकि, डोर, फेंडर और बोनट की शीट मेटल में कोई बदलाव नहीं होगा. साइज के मामले में 2026 महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट में कोई बदलाव नहीं होगा.

इंजन 2.0L पेट्रोल 2.2L डीजल
पावर 200bhp @ 5000rpm 155bhp @ 3750rpm/185bhp @ 3500rpm
टॉर्क 380Nm @ 1750-3000rpm 360Nm @ 1500-2800rpm/420Nm-450Nm
गियरबॉक्स 6-speed MT/AT 6-speed MT/AT

महिंद्रा XUV7XO इंटीरियर और फीचर्स
अभी तक ऑफिशियल डिटेल्स सामने नहीं आई हैं. लेकिन नई महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट या XUV7XO में XEV 9e से लिया गया ट्रिपल स्क्रीन लेआउट मिल सकता है. इसमें प्रीमियम हार्मन कार्डन ऑडियो सिस्टम, रियर सीट एंटरटेनमेंट के लिए BYOD फीचर और ऑटो डिमिंग IRVM जैसे फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं. मौजूदा XUV700 के ज्यादातर फीचर्स इसमें बरकरार रहेंगे.

इंजन और पावर
2026 महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट में मौजूदा इंजन ही मिलेंगे, जिसमें 2.0L टर्बो पेट्रोल और 2.2L टर्बो डीजल शामिल हैं. पेट्रोल इंजन 200bhp की पावर और 380Nm का टॉर्क देता है, जबकि डीजल इंजन 155bhp/360Nm और 185bhp/450Nm की पावर और टॉर्क जनरेट करता है. वर्तमान समय में महिंद्रा के पोर्टफोलियो में कई कारें हैं और  XUV 700 एसयूवी कंपनी की सबसे सफल कारों में शुमार की जाती है.

homeauto

आ रही महिंद्रा ‘लोहालाट’ धांसू एसयूवी, सामने आया पहला टीजर, 5 जनवरी को लॉन्च



Source link