नई दिल्ली: हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधना की पलाश मुच्छल के साथ शादी टूट गई. शादी टूटने की वजह पलाश मुच्छल की बेवफाई बताई जा रही है. वैसे ये पहला मौका नहीं है जब किसी स्पोर्ट्स पर्सन का अफेयर की वजह से रिश्ता टूटा हो, फर्क सिर्फ इतना है कि कुछ मामले मीडिया के सामने आए और ज्यादा हाईलाइट नहीं हो पाए. रिश्ते की बर्बादी की ऐसी ही एक कहानी ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर नाथन लियोन की भी है.
वैसे तो नाथन लियोन के पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने के लिए बहुत कुछ है. नाथन लियोन क्रिकेटर बनने से पहले एक ग्राउंड्समैन थे और बाद में वह स्पिनर बने. खैर लियोन के ग्राउंड्समैन से क्रिकेटर बनने की कहानी अगली कड़ी में जानेंगे, लेकिन फिलहाल जानते हैं लियोन की उस लव लाइफ के बारे में, जिसमें उन्होंने 10 साल के रिलेशनशिप में रहीं अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा दिया था. सिर्फ इतना ही नहीं लियोन के उनसे बिना शादी के दो बच्चे भी हुए.
कौन थीं नाथन लियोन की गर्लफ्रेंड?
नाथन लियोन की एक्स गर्लफ्रेंड का नाम मेल वारिंग हैं. लियोन और वारिंग दोनों 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे, लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पाई. दोनों की मुलाकात कब और कैसे हुई इसके बारे में तो कुछ खास जानकारी नहीं है, लेकिन इनका ब्रेकअप काफी सुर्खियों में रहा. लियोन और वारिंग की दो बेटियां भी हैं, जिनके नाम हार्पर और मिल्ला है.
ऐसा माना जाता है कि लियोन अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही मेल वारिंग से मिले थे. दोनों को बहुत बार ऑस्ट्रेलिया के कई इवेंट्स में साथ भी देखा गया था, लेकिन जब दोनों का ब्रेकअप हुआ तो यह काफी विवादस्पद रहा. इस ब्रेकअप से मेल वारिंग काफी सदमे में थी और उन्होंने इसे बहुत ही दुखदाई बताया.
क्यों हुआ था लियोन और मेल वारिंग का ब्रेकअप
लियोन और मेल वारिंग के ब्रेकअप के पीछे का कारण अफेयर था. ये अफेयर नाथन लियोन की तरफ से था. घटना साल 2017 की है जब नाथन लियोन का पर्थ की एक रियल एस्टेट एजेंट एम्मा मैकार्थी के साथ तस्वीर वायरल हो गई थी. ये तस्वीर एशेज सीरीज से ठीक पहले की थी जब नाथन लियोन को एक कार में एम्मा को किस करते हुए देखा गया था. जैसे ही ये तस्वीर मीडिया में आई मेल वारिंग की लाइफ में भूचाल मच गया.
इस पूरी घटना को लेकर मेल वारिंग ने अपने ऑनलाइन ब्लॉग पोस्ट में लियोन और उनके कुछ टीम मेट्स पर भी आरोप लगाए. मेल वारिंग का कहना था कि नाथन लियोन के अफेयर के बारे में ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनके कुछ साथियों को भी पता था, लेकिन उन्होंने छिपाने की कोशिश की. वारिंग ने अपने ब्रेकअप को अपमानजनक बताया. हालांकि, इस पूरे मामले के बाद नाथन लियोन ने साल 2022 में एम्मा से शादी से रचा ली.
कैसा नाथन लियोन का ऑस्ट्रेलिया के लिए करियर
नाथन लियोन के करियर की बात करें तो वह बहुत ही शानदार रहा है. खास तौर से टेस्ट क्रिकेट में लियोन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की है. लियोन ऑस्ट्रेलिया के लिए 140 टेस्ट, 29 वनडे और 2 टी20 मैच में मैदान पर उतरे हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 562 विकेट दर्ज है. वहीं वनडे में उनके 29 और टी20 में 1 विकेट दर्ज है.