कीमतें बदली लेकिन परंपरा नहीं… 500 वर्षों से घी को लेकर कर रहा ये समाज एक रुपए में आज भी दान

कीमतें बदली लेकिन परंपरा नहीं… 500 वर्षों से घी को लेकर कर रहा ये समाज एक रुपए में आज भी दान


Last Updated:

Shivpuri News: एमपी के शिवपुरी जिले के खोड में गहोई समाज की एक अनोखी परंपरा पिछले 500 वर्षों से चली आ रही है. समाज के लोग धाय महादेव मंदिर के लिए आज भी एक रुपए किलो घी ही देते हैं, चाहे बाजार में घी की कीमत कितनी भी बढ़ जाए.

आशीष पांडे, 

Gahoi Community Unique Tradition: शिवपुरी जिले के खोड में गहोई समाज की एक अनोखी परंपरा पिछले 500 वर्षों से चली आ रही है. समाज के लोग धाय महादेव मंदिर के लिए आज भी एक रुपए किलो घी ही देते हैं, चाहे बाजार में घी की कीमत कितनी भी बढ़ जाए. स्थानीय उत्तम निखरा मनोज निखरा बताते हैं कि लगभग पांच सदियों पहले, जब घी की कीमत ₹1 प्रति किलो हुआ करती थी, तब गहोई समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से धन एकत्र कर उसे ब्याज पर लगा दिया. नियम यह तय किया गया कि उस ब्याज से हर वर्ष धाय महादेव मंदिर के लिए घी खरीदा जाता है.

परंपरा बदली नहीं सिर्फ कीमतें बदली
आज घी की कीमत ₹1000 से ₹1200 प्रति किलो तक पहुंच चुकी है, लेकिन समाज को घी अब भी “₹1 किलो” के हिसाब से ही पड़ता है, क्योंकि खर्च पूरा ब्याज से ही निकल जाता है. यानी परंपरा बदली नहीं-सिर्फ कीमतें बदली हैं. समाज के लोग बताते हैं कि श्रावण माह से लेकर आधे भादो तक मंदिर में होने वाला अभिषेक भी इन्हीं के द्वारा कराया जाता है. यह संपूर्ण प्रक्रिया समाज के लिए आरक्षित और अत्यंत पवित्र परंपरा मानी जाती है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

कीमतें बदली लेकिन परंपरा नहीं, 500 वर्षों से घी को लेकर कर रहा ये समाज खास काम



Source link