नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में खेलने के लिए तैयार है. मैच से एक दिन पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मीडिया से बात की और उनके सवालों के जवाब दिए. प्रेस कॉन्फ्रेंस में वो काफी ज्यादा रिलैक्स नजर आए और खुलकर अपने दिल की बात रखी. उन्होंने बताया कि टीम का माहौल सही है और हम ज्यादा बदलाव करने के मूड में नहीं. मैच के दौरान ड्यू फैक्टर पर बात करते हुए सूर्या ने कहा कुछ चीजें हमारे कंट्रोल में नहीं होती.
साउथ अफ्रीका की टीम भारत में अपने दौरे के आखिरी पड़ाव में है. दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के बाद वनडे में जोरदार टक्कर देखने को मिली. अब टी20 में भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला होने जा रहा है. भारतीय टीम ने पिछले कुछ सालों में इस फॉर्मेट में शानदार खेल दिखाया है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कटक में होने वाले पहले टी20 मुकाबले से पहले मीडिया से बात की और उनकी तरफ से आए हर सवाल का जवाब हंसते हंसते दिया.
ओस को लेकर सूर्या ने क्या कहा
भारत में इस वक्त सर्दियों का मौसम चल रहा है और रात के समय ओस गिरती है. जब मुकाबला में ड्यू फैक्टर की एंट्री होती है तो इसका असर पड़ता है. सूर्या ने इसको लेकर कहा, देखिए कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसपर हमारा कोई कंट्रोल नहीं है. ऐसी चीजों पर हम कुछ नहीं कर सकते. अब अगर ड्यू आएगी तो उसके हिसाब से ही मैनेज करेंगे क्योंकि हम मैदान छोड़कर भाग तो नहीं सकते.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, तिलक वर्मा, अभिषके शर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और हर्षित राणा.