पुलिस गाड़ी में बिठालते पुलिस कर्मी
ग्वालियर के महाराजपुरा थाने में पदस्थ आरक्षक अनिल तोमर पर गोली चलाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस वारदात के मुख्य आरोपी हरदू उर्फ सौरभ गुर्जर और अंकुश गुर्जर आज मुरैना जिला न्यायालय में सरेंडर करने की तैयारी में थे, लेकिन अदालत में प्
.
क्या है पूरा मामला यह मामला 3 दिसंबर का है। पुलिस टीम जनकपुर गांव में हत्या के प्रयास के आरोपी हरदू उर्फ सौरभ गुर्जर को पकड़ने गई थी, तभी आरोपियों ने फायरिंग कर दी। गोली आरक्षक अनिल तोमर के पैर में लगी थी। इस घटना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
कई आरोपी अभी भी फरार
पुलिस के अनुसार गौरव गुर्जर, परीक्षित गुर्जर, श्यामवीर गुर्जर, मोनू गुर्जर, करुआ गुर्जर (पिता बटुरी गुर्जर), करुआ गुर्जर (पिता अतर सिंह), रवी गुर्जर, रामब्रज गुर्जर, पूरन गुर्जर, हरेंद्र गुर्जर, अंकुश गुर्जर सहित तीन अज्ञात आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस बाकी आरोपियों की लोकेशन पता लगाने की कोशिश कर रही है।
कोर्ट के बाहर से आरोपियों को ले जाती पुलिस
कोर्ट में पेश कर मिलेगी रिमांड
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि दोनों मुख्य आरोपियों को कोर्ट के बाहर से पकड़ा गया है। पूछताछ जारी है और जल्द ही न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड ली जाएगी, ताकि अन्य आरोपियों तक भी पहुंचा जा सके।