दतिया के पहलवानों ने जीते तीन ब्रॉन्ज मेडल: उज्जैन में राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन – datia News

दतिया के पहलवानों ने जीते तीन ब्रॉन्ज मेडल:  उज्जैन में राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन – datia News



उज्जैन में 6 और 7 दिसंबर को मध्य प्रदेश अमेच्योर कुश्ती एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर ओपन राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप 2025 में दतिया के पहलवानों ने तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते। दतिया जिला कुश्ती एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्

.

दतिया लौटने पर तीनों पदक विजेता पहलवानों का पीतांबरा पीठ अखाड़े पर स्वागत किया गया। इनमें 55 किग्रा वर्ग के रंजीत प्रजापति, 77 किग्रा वर्ग के सचिन यादव और 57 किग्रा वर्ग के अजय प्रताप सिंह शामिल हैं।

इस अवसर पर पीतांबरा ट्रस्ट के प्रबंधक महेश दुबे, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के युवा समन्वयक संजय रावत, जिला कुश्ती एसोसिएशन के सचिव एवं प्रशिक्षक गुरु संजीव पाठक, उमानाथ खड्डर, वरिष्ठ पहलवान शिवदयाल यादव और गोविंदपुर सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।

समारोह में खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। महेश दुबे ने कहा कि दतिया की प्राचीन कुश्ती परंपरा को युवा पहलवान नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए गुरु संजीव पाठक को विशेष रूप से बधाई दी।

युवा समन्वयक संजय रावत ने बताया कि पीतांबरा व्यायामशाला में अभ्यास करने वाले पहलवानों पर मां पीतांबरा की विशेष कृपा रहती है, जिसके कारण वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहलवान, खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।



Source link