पचमढ़ी में पारा 5.2॰ रिकॉर्ड, नर्मदापुरम भी ठिठुरा: उत्तर-पूर्वी हवाओं और पहाड़ी बर्फबारी के असर से चार-पांच दिन राहत की संभावना नहीं – narmadapuram (hoshangabad) News

पचमढ़ी में पारा 5.2॰ रिकॉर्ड, नर्मदापुरम भी ठिठुरा:  उत्तर-पूर्वी हवाओं और पहाड़ी बर्फबारी के असर से चार-पांच दिन राहत की संभावना नहीं – narmadapuram (hoshangabad) News



सोमवार सुबह 7 ठंड की वजह सड़क पर कम आवाजाही रही।

बर्फीली हवाओं की वजह से नर्मदापुरम समेत पूरा मप्र ठिठुर रहा है। सूर्यास्त के साथ शाम होते ही कंपकपाने वाली ठंड पड़ रही है। रविवार-सोमवार की रात को एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी प्रदेश में सबसे अधिक ठंडा रहा। यहां पारा 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी में

.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जिले में अगले चार से पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. शिल्पा आप्टे ने बताया कि वर्तमान में मौसम में बहुत अधिक परिवर्तन की संभावनाएं नहीं हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को नर्मदापुरम में सुबह के समय जो बादल बने रहे, वे दोपहर तक समाप्त हो जाएंगे। ऊपर की ओर अधिक गर्म हवाओं और नीचे के तापमान में गिरावट के कारण ये बादल निर्मित होते हैं। सूर्य की किरणें तेज होने पर ये समाप्त हो जाते हैं।

वहीं, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल की ओर निर्मित हो रहा है, लेकिन इसका प्रभाव प्रदेश और नर्मदापुरम की ओर नहीं पड़ रहा है। इसलिए अगले चार से पांच दिनों तक जिले में मौसम शुष्क बना रहेगा। साथ ही, हवाएं उत्तरी होने के कारण दिन और रात के समय में ठंडक बनी रहेगी। जम्मू की ओर हो रही बर्फबारी और उत्तर-पूर्वी हवाओं का प्रभाव बना रहेगा। रात के न्यूनतम तापमान स्थिर बने रह सकते हैं।

न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट पिछले तीन दिनों में रात के न्यूनतम तापमान में अचानक गिरावट दर्ज हुई है। नर्मदापुरम में 5 दिसंबर को रात का न्यूनतम तापमान 14.6 और पचमढ़ी में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 6 दिसंबर को रात का न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम में 10.2 और पचमढ़ी में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 7 दिसंबर रविवार को नर्मदापुरम में रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और पचमढ़ी में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 8 दिसम्बर को नर्मदापुरम में 11.4 डिग्री, पचमढ़ी 5.2 डिग्री दर्ज हुआ।



Source link